विदेश

Published: Sep 14, 2022 09:17 AM IST

Queen Elizabeth II Deathक्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत पहुंचा लंदन, आज वेस्टमिंस्टर हॉल में होंगे अंतिम दर्शन, लगी 5 KM तक लंबी लाइन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Fox News

नई दिल्ली. दिन की बड़ी खबर के अनुसार, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का ताबूत बीते मंगलवार की रात लंदन पहुंच गया है। यहां लंदन (London) का वेस्टमिंस्टर हॉल (Westminster Hall) आज यानी बुधवार को महारानी के ताबूत के अंतिम दर्शन के लिए जनता के लिए खुलेगा। हालांकि, उनके अंतिम दर्शन हेतु लोग पहले ही वहां पहुंच गए हैं।

तय कार्यक्रम के तहत, क्वीन का पार्थिव शरीर आज यानी बुधवार शाम 5 बजे (स्थानीय समय) लंदन में वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा जाएगा। बता दें कि, अंतिम संस्कार के दिन रानी के दर्शन के लिए लोगों को करीब 5 कि.मी लंबी कतार में इंतजार करना पड़ सकता है। 

Courtsey: Royal Central 

वहीं खबर है कि, आम लोग यहां 4 दिन तक महारानी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके लिए जगह-जगह पोर्टेबल टॉयलेट, बैरियर और अन्य जरूरी चीजों का इंतजाम किया गया है। कुछ लोगों ने तो यहां अपनी जगह भी रिजर्व कर रखी है।

गौरतलब है कि इससे पहले स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में सेंट जाइल्स कैथेड्रल में हजारों लोगों ने महारानी के अंतिम दर्शन किए थे। बता दें कि,ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का बीते 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में निधन हुआ था। उनके निधन के बाद अब उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स नए किंग बन गए हैं। वहीं उन्हें किंग चार्ल्स-III (King Charles III) के नाम से जाना जाएगा।