विदेश

Published: May 30, 2023 12:22 PM IST

Russia Ukarine Warरूस-यूक्रेन युद्ध: मॉस्को में 2 बिल्डिंग पर ड्रोन अटैक, मेयर ने की हमले की पुष्टि

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली. रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukarine War) पर आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने रूस की राजधानी पर आज मंगलवार को सुबह एक  ड्रोन हमला (Drone Attack) होने की जानकारी दी। मामले पर सोबयानिन ने ‘टेलीग्राम’ में एक पोस्ट के जरिए के कहा कि इस हमले से कई इमारतों को “मामूली नुकसान” पहुंचा लेकिन “कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।” 

बहरहाल, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इसका अर्थ क्या है। उन्होंने बताया कि हमले में क्षतिग्रस्त हुईं दो इमारतों में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया है। दरअसल रूस की राजधानी मॉस्को में 2 बिल्डिंग पर ड्रोन से एक हमला किया गया है। 

वहीं इस हमले के बाद दोनों बिल्डिंग में रह रहे नागरिकों को फिलहाल वहां से हटा दिया गया है। मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इसकी पुष्टि भी की है। हमले में अब तक किसी के घायल होने की कोई भी खबर नहीं है। वहीं रूस के कई टेलिग्राम चैनल्स पर बताया जा रहा है कि, मंगलवार सुबह यहां 4-10 ड्रोन्स को मार गिराया गया है।