विदेश

Published: Mar 08, 2022 12:05 PM IST

Russia Ukraine Warयूक्रेन की मदद के लिए आगे आए टाइटैनिक एक्टर लियोनार्डो ड‍िकैप्र‍ियो, 76 करोड़ रुपये किए दान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच जंग अभी भी जारी है। सोशल मीडिया (Social Media) पर लगातार यूक्रेन में मच रही तबाही की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे है। इस जंग के कारण दोनों देशों की अर्थव्यवस्था पर असर हुआ है। कई सेलेब्स यूक्रेन के सहयोग में सामने आ रहे है। इसी बीच टाइटैनिक एक्टर लियोनार्डो ड‍िकैप्र‍ियो (Titanic Actor Leonardo Dicaprio) यूक्रेन की मदद को सामने आए हैं।

हाल ही में खबर मिली है कि, लियोनार्डो डिकैप्र‍ियो (Leonardo Dicaprio) ने यूक्रेन को 10 मिल‍ियन यूएस डॉलर्स (भारतीय करेंसी के मुताब‍िक 76,88,95,000 यान‍ि लगभग 76 करोड़ रुपये) डोनेट किए हैं। उनकी इस मदद से यूक्रेन की काफी मुश्किलें हल हो सकती है।

खास बात ये है कि लियोनार्डो  (Leonardo Dicaprio) की नानी यूक्रेन स्थित ओडेसा की थी। इसलिए एक्टर का यूक्रेन से गहरा नाता रहा है। जंग के दौरान इतनी बड़ी राशि डोनेट करके उन्होंने यूक्रेन से अपने रिश्ते को मजबूत कर दिया है।

बता दें कि, लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कई बार बताया है कि, वह आधे रश‍ियन हैं। उनके नाना-नानी रूस के हैं। लेकिन, कुछ  रिपोर्ट्स के अनवर एक्टर के नाना नानी ओडेसा के हैं। वहीं कुछ के अनुसार वह Kherson के थे। ओडेसा और Kherson दोनों ही यूक्रेन में है। लियोनार्डो की मां Imerlin Indenbirken का जन्म एक बॉम्ब शेल्टर में हुआ था।