विदेश

Published: Jun 24, 2023 01:32 PM IST

Russia Ukraine War'बागी' वैगनर ग्रुप से आर-पार के लड़ाई की मूड में व्लादिमिर पुतिन, बोले- धोखेबाज को नहीं छोड़ेंगे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. फिलहाल रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) में अब पलड़ा यूक्रेन (Ukraine) की तरफ झुकता सा दिख रहा है। जानकारी दें कि, रूसी राष्ट्रपति पुतिन के कभी ख़ास रहे वैगनर ग्रुप अब पलट कर रूस की सेना पर ही जबरदस्त हमले कर रहा है।इतना ही नहीं ग्रुप के 30 हजार लड़ाके अब रूस के विरुद्ध मोर्चे पर डट गए हैं। अब तो इनका रूसी सेना के मिलिट्री हेड क्वार्टर्स पर अब उसका नियंत्रण हो गया है। 

इधर मामले की संगीनता को देखते हुए, पुतिन भी अब गंभीर हो गए हैं। उनका कहना है कि, वैगनर ग्रुप ने रूस की जनता की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि रोस्तोव के हालात को वे जल्द ही जल्द सामान्य करेंगे। पुतिन ने यह भी कहा कि,  रूसी सेना पूरे मानयोग से हीरो की तरह काम कर रही है। अब वह आर-पार के मूड में हैं। 

उन्होंने साफ़ किया कि, वैगनर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पुतिन के इन गुस्से से भरी बातों से साफ है कि, अब वह यूक्रेन को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। इस बीच उन्होंने विद्रोहियों को सरेंडर करने की आखिरी चेतावनी दी है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, “विद्रोह की साजिश रचने वाले सभी लोगों को कठोर सजा भुगतनी होगी। सशस्त्र बलों और अन्य सरकारी एजेंसियों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं।” पुतिन ने कहा कि रूस ‘‘अपने भविष्य के लिए सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहा है।” उन्होंने कहा कि यह विद्रोह ‘‘हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा” है और हम इसके खिलाफ ‘‘कठोर कार्रवाई” करेंगे। 

गौरतलब है कि, वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने रूस के खिलाफ सिविल वॉर का ऐलान कर दिया है। उसका दावा है कि उसने रूसी सेना के दूसरे हेलीकॉप्टर को भी मार गिराया गया है। इन सबके बीच बीच रोस्टोव के गवर्नर ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

बताते चलें की कभी रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन में अपनी जीत की उम्मीद इसी वैगनर के चलते लगा के बैठे थे। लेकिन उल्टे अब इस दोस्ती के चलते खुद उन पर ही तख्तापलट का खतरा मंडरा रहा है। अब तो आलम यह है कि, पुतिन रूसी सेना, FSB,आंतरिक मंत्रालय और नेशनल गार्ड से हर घटना परअलग-अलग ब्रीफिंग ले रहे हैं।

इधर वैगनर चीफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके कहा कि, वे चीफ आर्मी स्टाफ के आने का इंतजार कर रहे हैं। वे जबतक नहीं आते, वह अपने लड़ाके के साथ वहीं रहेंगे। अगर चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ नहीं आते हैं तो वह रोस्तोव शहर को अपने मरने तक कब्जे में रखेंगे और फिर मॉस्को की तरफ अपने लड़ाके के साथ निरंतर बढ़ते रहेंगे।