विदेश

Published: Feb 22, 2023 11:44 AM IST

Russia-Ukraine Warरूस का बड़ा बयान- हैती के राष्ट्रपति की तरह जेलेंस्की की भी 'हत्या' करवा देगा अमेरिका

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली. यूक्रेन (Ukraine) के साथ जारी जंग के बीच अब रूस के विदेश मंत्रालय ने तंज कसते हुए कहा है कि, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का हश्र हैती के राष्ट्रपति की तरह होगा। रूस के अनुसार, हैती के राष्ट्रपति Jovenel Moise की 2021 में हत्या कर दी गई थी।  अमेरिका ने पहले उनका आराम से इस्तेमाल किया और फिर उनकी भी हत्या करवा दी।  जेलेंस्की को अमेरिका की इस हरकत से सबक लेना चाहिए। 

जानकारी हो कि रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) शुरू हुए इस शुक्रवार को पूरा एक साल पूरा हो जाएगा। वहीं यूक्रेन युद्ध (Ukraine war)  के चलते पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद रूस (Russia) ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में द्विवार्षिक हथियार मेले में बिक्री के लिए हथियारों की पेशकश की थी । इन हथियारों में कलाश्निकोव असॉल्ट राइफल से लेकर मिसाइल प्रणाली तक शामिल हैं। 

वहीं हथियारों के मेले में आमतौर पर अमीराती लोग उन व्यक्तियों की मेजबानी करते देखे जाते हैं जिन्हें पश्चिमी देशों में ‘समस्या’ के रूप में देखा जा सकता है। पूर्व सूडानी कद्दावर नेता उमर अल-बशीर 2017 में मेले में आए थे। यूक्रेन युद्ध में गहराई से शामिल चेचन क्षेत्रीय नेता रमजान कादिरोव ने 2019 और 2021 में इसमें शिरकत की थी। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के पत्रकारों ने रूस के व्यापार व उद्योग मंत्री डेनिस मांतुरोव को मेले से निकलते देखा था। मांतुरोव पर अमेरिका व ब्रिटेन दोनों ने प्रतिबंध लगा रखा है। 

हालांकि वहीं बीते 20 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव जा पहुंचे थे। बाइडेन का यह यूक्रेन का अचानक दौरा चौंकाने वाला था। वहीं इसकी किसी को कानों-कान खबर भी नहीं दी गई थी। मीडिया एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन के कीव पहुंचने से पहले इस इलाके में नो-फ्लाई जोन जरुर ही बना दिया गया था। कीव में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एलान किया कि यूक्रेन को घोषित किए जाने वाले $ 500 मिलियन के नए सैन्य और सहायता पैकेज मिलेंगे।