विदेश

Published: Feb 20, 2021 01:25 PM IST

कुदरत का खेलजी हां, रेगिस्तान में हुई बर्फबारी से टूटा 50 साल का रिकॉर्ड, ऊंटों पर बिछी बर्फ

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सऊदी अरब. रेगिस्तान में भारी बर्फ़बारी सुनकर थोड़ा अजीब लगता है ना? सऊदी अरब (Saudi Arabia Heavy Snowfall) का नाम आते ही अक्सर हमारे दिमाग में रेगिस्तान (Desert) और एक गर्म प्रदेश नज़र आता है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि सऊदी अरब में बर्फबारी हुई है। जी हां, यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल है कि बर्फबारी के कारण तापमान -2 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को ठंड से बचने का निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर हो रहे हैं। जिसमें यह बताया जा रहा है कि सऊदी में बर्फबारी हो रही है। 

बर्फबारी से हर कोई हैरान

सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि, बर्फबारी इस कदर हुई है कि रेगिस्तान की रेत के साथ ही ऊंटों की पीठ पर बर्फ की सफेद चादर साफ नज़र आ रही है। हालांकि पहले भी कई बार सऊदी अरब में बर्फबारी देखि गई है। लोगों काअंदाजा है कि , सऊदी अरब में  बीते 50 सालों में इतने बड़े पैमाने पर बर्फबारी हुई है। 

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड कई गुना बढ़ सकती है, तापमान कई गुना तेजी से काम हो सकता है। लोगों से रात के समय घरों में रहने और ठंड से बचने की अपील की गई  हैं।