विदेश

Published: Dec 30, 2020 01:55 PM IST

स्नेक मसाजOMG : यहां सांपों से होता है मसाज, बदन पर छोड़े जाते हैं दर्जनों सांप, देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

शरीर की थकान दूर करने के लिए लोग कई तरह के मसाज ( Massage) कराते हैं, पर क्या आपने सांपों के इस मसाज के बारे में सुना है। जी हां हम आपको सांपो के मसाज ( Spa) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा। लोग दूर-दूर से स्नेक मसाज( Snake massage) कराने के लिए आते हैं। 

इंडोनेशि‍या के एक स्पा में सांप-अजगरों से मसाज किया जाता है। इंसानों के शरीर पर कई छोटे बड़े सांप और अजगरों को छोड़ दिया जाता है और वे आपके शरीर पर रेंगते रहते हैं। हालांकि इसमें डरने वाली बात नहीं होती, क्योंकि ये सांप जहरीले बिल्कुल भी नहीं होते और इनसे आपको कोई नुकसान भी नहीं होता। इन दिनों सोशल मीडिया पर इस स्पा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  

सांप करते हैं मसाज

मिस्त्र के Cairo Spa में लोग दूर-दूर से स्नेक मसाज( Snake Massage) कराने के लिए आते हैं। यह मसाज काफी लोकप्रिय है। जिसमें बदन पर दर्जनों सांप-अजगर छोड़ दिए जाते हैं। सांप पूरे शरीर पर घूमते हुए रिलैक्स फील करवाते हैं। आपको सोच कर भी डर लग रहा होगा कि कैसे सांप को आपक ऊपर डाल दिया जाता है। मसाज करा चुके लोगों का मानना है कि, शुरुआत में उन्हें डर लगता है,लेकिन धीरे-धीरे उन्हें अद्भुत आनंद और रिलैक्स अनुभव होता है।

शरीर को मिलता है आराम

स्पा के मालिक सफवत सेदकी ने बताया कि, ” शुरुआत में लोग डरते हैं, पर धीरे धीरे उन्हें आराम मिलने लगता है। इस मसाज के बहुत से फायदें है जिनमें  लोगों की थकान खत्म हो जाती है। मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में राहत मिलता है। साथ ही शरीर में बल्ड सर्कुलेशन बेहतर होता है, वे काफी रिलैक्स महसूस करते हैं।”  क्लाइंट जाय जैन के मुतबिक, ‘जब शरीर पर सांप छोड़े जाते हैं तो शुरुआत में  घबराहट होती है बहुत डर लगता है लेकिन धीरे-धीरे डर खत्म हो जाता है और आराम मिलता है’।