विदेश
Published: Dec 25, 2021 12:12 PM ISTSri Lankaश्रीलंका: साथी पुलिसकर्मी ने अपने अधिकारियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 घायल
कोलंबो: श्रीलंका के तुरुकोव्विल कस्बे में एक पुलिसकर्मी ने अपने साथी अधिकारियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार शाम को तुरुकोव्विल पुलिस थाने में हुई। एक पुलिस सार्जेंट ने अपने सहयोगियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक ने गंभीर हालत में अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस के एक परिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘शुक्रवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुई इस घटना में चार पुलिसकर्मी मारे गए।” उन्होंने बताया कि सार्जेंट ने बाद में पास के एथिमाले पुलिस थाने में हथियार सहित आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। (एजेंसी)