विदेश

Published: Sep 09, 2021 03:44 PM IST

Viralअफगानिस्तान में महिलाओं के प्रदर्शन को कवर करने गए पत्रकारों के साथ तालिबानियों ने की क्रूरता की हदें पार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Twitter

अफगानिस्तान (Afghanistan) में पूरी तरह से तालिबानी (Taliban) आतंकियों ने कब्ज़ा कर लिया है। अफगानिस्तान की हालत बिगड़ी हुई है। वहां की जनता वहां से भागने के लिए मजबूर है। आये दिन सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान में तालिबानियों की हुकूमत में हिंसा के वीडियो और तस्वीरें सामने आती रहती है। इन दिनों तालिबानियों के हिंसा से जुड़ी एक और तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस तस्वीर को देखकर आप तालिबानियों की क्रूरता का अंदाजा लगा सकते है।

वहां की जनता किस खौफ में जी रही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है। वह पत्रकारों की है, जो बुधवार को महिलाओं के विरोध प्रदर्शन को कवर करने गए थे। तभी कट्टरपंथी इस्लामी संगठन तालिबानियों ने पत्रकारों को बुरी तरह से पीटा। उनकी इतनी बुरी हालत कर दी कि वह लहूलुहान हो गए।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान के खिलाफ अफगानी महिलाएं प्रदर्शन कर रही थी। उस प्रदर्शन को कवर करने पहुंचे। तभी तालिबानियों ने उन्हें हिरासत में लिए और पत्रकारों की यह हालत कर दी। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर  लॉस एंजलिस टाइम्स के पत्रकार शरीफ हसन ने  शेयर की है। 

तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि  ये शक्तिशाली फोटो कल काबुल में तालिबान द्वारा हिरासत में लिए गए, प्रताड़ित और पीटे गए दो पत्रकारों में से है। अफगानिस्तान में तालिबान शासन के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। महिलाएं इस प्रदर्शन में आगे आ रही है। तालिबानी महिलाओं पर भी अपनी क्रूरता दिखा रहे हैं।