विदेश

Published: Feb 10, 2022 05:26 PM IST

Thomas Edison Birthdayथॉमस अल्वा एडिसन का जन्मदिन आज, जानें बिजली का बल्ब बनानेवाले इस महान वैज्ञानिक से जुडी ख़ास बातें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Twitter

नई दिल्ली: महान वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन का आज यानी 11 फरवरी को जन्मदिवस है। अपने आविष्कारों से दुनिया भर में अपनी अलग ही पहचान रखने वाले  थॉमस एडिसन का जन्म 11 फरवरी 1847 को मिलान, ओहियो में हुआ था। कहा जाता है कि, वे बचपन से ही आम बच्चों से कुछ अलग थे। हालांकि एडिसन प्रयोगों में काफी रुचि रखते थे जिसके लिए वे पैसे जमा कर तरह-तरह के नए एक्सपेरिमेंट्स भी किया करते थे। बिजली का बल्ब इजात करने वाले थॉमस एडिसन पहले इलेक्ट्रिक बल्ब बनाने की कोशिश में कई बार असफल हुए।

1878 में बल्ब बनाने में सफल हुए

जनरल इलेक्ट्रिक के मालिक रहे थॉमस एडिसन आखिरकार 1878 में बल्ब बनाने में सफल हुए और इसके बाद उन्होंने न्यूजर्सी के मेनलो पार्क में उन्होंने एक लैब स्थापित की। यही बाद में जनरल इलेक्ट्रिक की बुनियाद बनी। एडिसन ने साल 1878 में बल्ब के निर्माण की तरफ कदम बढ़ाए थे और उन्होंने करीब साल भर बाद यानी 1879 में इसमें पूरी सफलता हासिल की थी।

अविष्कार का श्रेय एडिसन को ही जाता है

दुनिया में बल्ब के अविष्कार का श्रेय एडिसन को ही जाता है। हालांकि, वे इकलौते शख्स नहीं थे जिसने बल्ब बनाने की कोशिश की थी। जानकार मानते हैं कि, एडिसन से पहले भी 20 लोगों ने बल्ब बनाए थे लेकिन आम इस्तेमाल के लायक बल्ब बनाने का श्रेय थॉमस एडिसन को ही जाता है। एडिसन ने जो बल्ब बनाया था वह इससे पहले बनाए गए बल्ब के सभी आविष्कारकों के प्रयोगों से बेहतर था।

बड़े बिजनेस टायकून भी थे एडिसन

बताया जाता है कि, थॉमस एडिसन महान आविष्कारक के साथ-साथ एक बिजनेस टायकून भी थे। इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि, उन्होंने जो भी इलेक्ट्रिक उत्पाद बनाए थे उन्होंने पहले उनके पेटेंट अधिकार हासिल किए और बाद में उन्हें सही तरीके से मार्किट में लॉन्च किया। थॉमस एडिसन ने अपने बिज़नेस को आगे ले कर जाने के लिए कड़ी मेहनत की और अपनी कई कंपनियों की स्थापना की। थॉमस एडिसन- एडिसन लैम्प कंपनी, वर्गयन्न एंड कंपनी, एडिसन मशीन वर्क्स के अलावा एडिसन इलेक्ट्रिक लाइट स्थापित की। इनके विलय से साल 1890 में एडिसन जनरल इलेक्ट्रिक बनी थी।