विदेश

Published: Jul 09, 2021 01:26 PM IST

Firing अमेरिका के टेक्सास में रेस्तरां में गोलीबारी,दो लोगों की मौत, एक महिला घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representational Picture

ह्यूस्टन (अमेरिका): अमेरिका (America) के टेक्सास (Texas) राज्य के ह्यूस्टन के एक रेस्तरां (Restaurant) में हत्या-आत्महत्या के मामले में पुलिस का कहना है कि, दो लोगों की मौत (Death) हो गयी और एक महिला घायल हो गयी। यह घटना बृहस्पतिवार रात आठ बजे के बाद हुई जब ‘एक्वेरियम रेस्तरां’ के बार में एक महिला और पुरूष भोजन कर रहे थे। रेस्तरां के कार्यकारी सहायक प्रमुख मैट स्लिनकार्ड ने यह बताया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया और सामने आए वीडियो में दिखा है कि बार के एक कोने से एक व्यक्ति दोनों लोगों की तरफ बढ़ा और उनपर गोलियां चला दीं। इसके बाद उस व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। स्लिनकार्ड ने बताया कि अस्पताल में भर्ती महिला की हालत स्थिर है। घटना में कोई और व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हताहतों की पहचान नहीं बतायी गयी है।

तीनों लोगों के आपस में संबंध के बारे में भी नहीं बताया गया है। स्लिनकार्ड ने कहा, ‘‘यह बहुत ही दुखद घटना है और इस पर रोक लगनी चाहिए। हम प्रभावित परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”