विदेश

Published: Mar 03, 2022 01:48 PM IST

War Updates रूसी सैनिकों पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की बोले- ये भ्रमित बच्चे हैं जिन्हें नहीं पता वे यहां क्यों आए हैं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo:Twitter

कीव: रूस (Russia) के हमलों का यूक्रेन (Ukraine) डट कर सामना कर रहा है। हालांकि जान और माल का नुकसान दोनों ही देश झेल रहे हैं। रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से ताकतवर हमले किए। इस बीच गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (President Volodymyr Zelenskyy) ने रूसी सैनिकों को दिशाहीन के रूप में चित्रित किया और कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) की आक्रमण योजनाओं को “बर्बाद” कर दिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फेसबुक पर पोस्ट किए गए संबोधन में ज़ेलेंस्की ने कहा, हमारे सैनिक, हमारे सीमा रक्षक, हमारी क्षेत्रीय रक्षा, यहां तक कि साधारण किसान भी हर दिन रूसी सैनिकों को पकड़ रहे हैं और वे सभी एक ही बात कह रहे हैं कि, वे नहीं जानते कि वे यहां क्यों हैं। उन्होंने कहा, ये किसी महाशक्ति के योद्धा नहीं हैं। ये भ्रमित बच्चे हैं जिनका इस्तेमाल किया गया है।

दरअसल करीब एक सप्ताह पहले आक्रमण शुरू होने के बाद से ज़ेलेंस्की ने दैनिक भाषणों और सोशल-मीडिया टिप्पणियों के साथ हथियारों का आह्वान किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया कि एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, भले ही वे (रूसी सैनिक) हमसे 10 गुना अधिक हैं, दुश्मन का मनोबल कम और कम हो रहा है। ज़ेलेंस्की ने कहा, “हम ऐसे लोग हैं जिन्होंने एक हफ्ते में हमारे दुश्मन की योजनाओं को बर्बाद कर दिया है।” 

बता दें कि, रूसी सेना का यूक्रेन पर अब आक्रमण तेज़ होता नज़र आ रहा है। रूसी सेना (Russian Army) ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में बमबारी फिर शुरू कर दी है और इससे देश की राजधानी पर खतरा बढ़ गया है। रूस ने उसके प्रमुख रणनीतिक बंदरगाहों को भी घेर लिया है।