विदेश

Published: Mar 07, 2022 04:41 PM IST

Viral Video रूसी टैंक पर चढ़कर यूक्रेनी शख्स ने किया कुछ ऐसा कि तालियां बजाने पर मजबूर हो गए लोग- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Screengrab From Posted Video

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russia-Ukraine War) थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस युद्ध विराम के लिए कोई हल ही नहीं निकल पा रहा है। जिसकी वजह से जान-माल का बहुत नुकसान हो रहा है। इस हमले को लेकर सोशल मीडिया (Social media) पर कई तरह के वीडियो भी वायरल (Ukraine Viral Video) हो रहे हैं, जिसमें यूक्रेन की हालात नज़र आते हैं। लेकिन, अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Ukraine Flag Video) हो रहा है, जिसमें एक यूक्रेनी शख्स रूस के टैंक (Russian Tank) पर चढ़कर अपने देश का झंडा फहराते हुए नज़र आ रहा है।  

इंटरनेट की दुनिया में यह वीडियो काफी तेज़ी से वायरल। दरअसल, यूक्रेन में एक तरफ रूसी सैनिक जमकर तबाही मचा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे मंजर देखने मिल रहे हैं, जहां रूसी सैनिक यूक्रेन के लोगों के सामने लाचार दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो भी कुछ इसी तरह का है। जहां यूक्रेनी शख्स रूसी टैंक पर चढ़कर अपने देश का झंडा फहरा रहा है। जिसे देखकर लोग जमकर तालियां बजाने लगते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक जगह पर कुछ लोग रूसी हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान कई लोगों के हाथों में यूक्रेन के झंडे नज़र आ रहे हैं। ठीक उसी समय बगल में सड़क से एक रूसी टैंक जा रहा होता है, तभी प्रदर्शनकारियों में से एक शख्स तेजी से उस टैंक पर चढ़ जाता है और अपने हाथ में लिए यूक्रेनी झंडे को उस टैंक पर लगा देता है। 

इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद प्रदर्शनकारी शोर मचाने लगते हैं, जबकि कुछ लोग शख्स का तालियां बजाकर अभिवादन करने लगते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर @dmunlop यूज़र ने शेयर किया है। जिसे काफी देखा जा रहा है। वहीं कई लोग इस वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं।