विदेश

Published: May 07, 2023 08:31 AM IST

Texas Firingटेक्सास के मॉल में गोलीबारी, बच्चों समेत नौ लोग घायल, पुलिस ने शूटर को किया ढेर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. अमेरिका (America) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के टेक्सास के एक मॉल (Texas Mall) में हुई फायरिंग (Shootout) की घटना में 9 लोगों की ददर्नाक मौत हो गई है। वहीं खबर यह भी है कि, घटना में हमलावर भी मारा गया है। जबकि इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना पर मिली जानकारी के अनुसार, यहां के एलन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में हुई इस गोलीबारी के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। एलन पुलिस विभाग ने कहा कि मॉल में सक्रिय जांच अभियान चलाए जाने के बाद कई सुरक्षा एजेंसियों की मदद से मॉल को सुरक्षित करने में मदद मिल गई है। फिलहाल अब कोई सक्रिय खतरा नहीं है। 

जानकारी के मुताबिक, यहां शनिवार को टेक्सास के डलास स्थित एक मॉल में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया, इस घटना में घायल होने वालों में कुछ बच्चे भी हैं।

अमेरिका में आए दिन हो रही गोलीबारी के कारण मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं आंकड़ों के मुताबिक, बीते 2021 में इस तरह की घटनाओं में 49,000 और 2020 में 45,000 लोगों की मौत हुई थी।