विदेश

Published: Oct 23, 2020 10:12 PM IST

वंदे भारत मिशनभारत से 30 अक्टूबर को जाएगी चीन के वुहान शहर फ्लाइट, सबसे पहले इस ही शहर से सामने आया था कोरोना वायरस 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Picture

बीजिंग: एअर इंडिया (Air India) 30 अक्टूबर को चीनी शहर वुहान (Wuhan) के लिए अपनी उड़ान का संचालन करेगी। इस शहर में दिसम्बर में सबसे पहले कोरोना वायरस (Corona Virus) का मामला सामने आया था। इस शहर को जून में वायरस को लेकर आधिकारिक रूप से सुरक्षित घोषित किये जाने और सभी प्रतिबंधों को हटाये जाने के बाद एअर इंडिया पहली उड़ान का संचालन करेगी।

यहां भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को घोषणा की कि वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission) (वीबीएम) की एक उड़ान 30 अक्टूबर को हान दिल्ली-वुसेक्टर से संचालित की जायेगी। यह दोनों देशों में फंसे भारतीयों को उनके गंतव्य तक वापस जाने में मदद करने के लिए एअर इंडिया द्वारा चीन की छठी वीबीएम उड़ान होगी।

दिल्ली-ग्वांगझोउ के बीच 23 अक्टूबर की उड़ान रद्द होने के बाद दिल्ली-वुहान उड़ान की घोषणा की गई थी। नई दिल्ली से आने वाले लोगों को निर्धारित होटलों में 14 दिन पृथक-वास में रहना होता है।

यहां जारी भारतीय दूतावास की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 23 अक्टूबर के लिए निर्धारित वीबीएम उड़ान को 30 अक्टूबर के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब यह उड़ान दिल्ली-वुहान-दिल्ली सेक्टर के लिए संचालित की जायेगी। (एजेंसी)