विदेश

Published: Dec 15, 2021 11:51 AM IST

Viral Newsप्लेन में काम करते-करते शख्स को आई नींद, आंख खुली तो मुंबई से पहुंच गया इस देश, जानें पूरा मामला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representational Picture

मुंबई: मुंबई (Mumbai) से विदेश जाने वाली एक फ्लाइट (Flight) में एक कार्गो लोडर (Cargo Loader) के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वाक्य जान कर हर कोई हैरान है। यह शख्स दरअसल मुंबई से यूएई (UAE) जा रही एक फ्लाइट में काम करते-करते थक गया और फिर मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर कुछ समय के लिए फ्लाइट में ही सो गया लेकिन जब इसकी आंख खुली तो पता चला कि, वह अबू धाबी पहुंच गया है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट पर एक फ्लाइट का लोडर उस विमान के कार्गो होल्ड में सो गया जो अबू धाबी के लिए उड़ान के लिए तैयार किया जा रहा था। जब फ्लाइट संयुक्त अरब अमीरात पहुंचा तब इस शख्स को पता चला कि वह गलती से भारत से विदेश पहुंच गया है। इसके बाद उसे विमान की वापसी की उड़ान पर वापस भेज दिया गया। अब नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) इस चूक की पूरी जांच कर रहा है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि, बैगेज लोडिंग पूरी होने के बाद कुछ लोडरों में से एक ने बैगेज कंपार्टमेंट 1 में आराम किया और बैगेज के पीछे सो गया। कार्गो दरवाजा बंद कर दिया गया। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि, जैसे ही विमान ने मुंबई से उड़ान भरी, लोडर जाग गया। अबू धाबी में इसका पता चला और अबू धाबी के अधिकारियों द्वारा इस लोडर की चिकित्सा जांच की गई। उसकी शारीरिक स्थिति स्थिर और सामान्य थी। स्थानीय अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद उसे वापसी की उड़ान पर एक यात्री के रूप में मुंबई वापस भेज दिया गया।