विदेश
Published: May 20, 2022 10:23 AM ISTRussia Ukraine War'जेलेंस्की' के प्यार में गिरफ्तार हैं पुतिन की बेटी कतेरीना! पचासों बार मिलने पहुंची जर्मनी, जानें पूरा माजरा
नई दिल्ली. जहाँ एक तरफ यूक्रेन रूस के बीच हो रहा युद्ध अपने चरम पर है। लेकिन इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की बेटी कतेरीना तिखोनोवा (Katerina Tikhonova) को लेकर अब इस युद्ध के बीच से एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल खबर है कि पुतिन की बेटी अब ‘जेलेंस्की’ के प्यार में गिरफ्तार हैं और ने उनसे मिलने के लिए एक दो बार नहीं बल्कि पुरे 50 से ज्यादा बार जर्मनी के म्यूनिख शहर जा चुकी हैं। पता हो कि कतेरीना तिखोनोवा एक पूर्व एरोबेटिक डांसर भी हैं।
पुतिन की बेटी के प्रेमी ‘जेलेंस्की’!
लेकिन आपको बता दें कि पुतिन की बेटी जिन जेलेंस्की के प्यार में पड़ी हुई हैं। वो कोई यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) नहीं हैं बल्कि जर्मनी के एक बैले डांसर जनाब इगोर जेलेंस्की हैं। साथ ही आपको यह भी बता दें कि, इगोर जेलेंस्की (Igor Zelensky) का राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से कोई संबंध नहीं रखते हैं है, बस दोनों के उपनाम या यूँ कहें सरनेम ही एक जैसे हैं। वहीं सूत्रों कि मानें तो पुतिन की बेटी और इगोर जेलेंस्की के एक बच्चा (बेटी) भी शायद हो सकता है।
हालांकि इसको लेकर कभी उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है। दरअसल एक स्वतंत्र रूसी मीडिया iStories और जर्मन पत्रिका डेर स्पीगल की एक संयुक्त जांच से यह बात पता चली है कि साल 2018 और 2019 के बीच, पुतिन की बेटी ने 50 से अधिक बार म्यूनिख के लिए उड़ान भरी थी। हालाँकि हर बार, कतेरीना ने पुतिन की अपनी राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के कर्मचारियों की कंपनी में सरकारी चार्टर्ड विमानों से ही उड़ान भरी है।
बताते चलें कि, कतेरीना रुसी राष्ट्रपति पुतिन की छोटी बेटी हैं जिनकी मां क्रेमलिन की पूर्व प्रथम महिला ल्यूडमिला अलेक्जेंड्रोवना ओचेरेत्नाया हैं। पुतिन और ल्यूडमिला की शादी साल 1983 में और तलाक 2013 में हुआ था। वहीं कतेरीना की शादी इससे पहले रूस के सबसे युवा अरबपति किरिल शामलोव के साथ हुई थी जिसे बाद में उन्होंने तलाक भी दे दिया था।
गौरतलब है कि यूक्रेन युद्ध से पहले तक पुतिन के परिवार के बारे में ज्यादा की जानकारी लाभी भी किसी मीडिया हाउस को नहीं थी, न ही पुतिन ने भी इसकी इजाजत किसी को दी थी। लेकिन बीते फरवरी में शुरू हुए यूक्रेन युद्ध के बाद पुतिन का निजी जीवन और उनका परिवार जैसे कुछ अधिक ही लोगों और कई मीडिया हाउस की रडार पर आ गया है। जहाँ एक तरफ राष्ट्पति पुतिन एक ‘जेलेंस्की’ के पीछे हाथ धोकर पड़े हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बेटी भी दुसरे ‘जेलेंस्की’ कि प्यार में अपना हाथ दे चुकी हैं।