विदेश

Published: Aug 08, 2021 07:00 AM IST

International Cat Day 2021क्यों मनाया जाता है International Cat Day, जानें इसका महत्व और बिल्ली से जुड़े खास तथ्य

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली : बिल्ली यह रोजाना देखी जाने वाली प्राणी जिव है। जिस तरह लोगों को कुत्ते बेहद प्रिय होते है वैसे ही दुनिया में बहुत से लोग है जिन्हे बिल्ली बेहद प्रिय होती है। कई लोग बिल्ली को अपने घर पालते है और बड़े ही लाड प्यार से उन्हें बड़ा करते है। लेकिन क्या आपको पता है कि बिल्ली के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस’ ( international cat day) मनाया जाता है। 

जी हां यह एक पूरा दिन बिल्लियों को समर्पित किया जाता है। ‘अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस’ सबसे पहले 2002 में मनाया गया था। हर साल 8 अगस्त को  ‘अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस’ (international cat day) के रूप में मनाया जाता है। आज विश्व बिल्ली दिवस के अवसर पर आपको इस दिन के बारे में जानकारी देने वाले है। तो चलिए जानते है…. 

 ‘अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस’ का महत्व    

बिल्ली यह आम पालतू जानवरों में से एक है और कई जगह बिल्ली को लेकर अलग-अलग मान्यताएं है। कहीं बिल्ली को देवता के रूप में पूजा जाता है तो कई जगह बिल्ली को बच्चे की तरह पाला जाता है। आपको बता दें की बिल्लिया धरती पर सबसे अच्छी प्राणियों में से एक है। बिल्ली इंसान का मानसिक तनाव दूर करती है और बिल्ली को अपने साथ रखने की वजह से हृदय रोग का खतरा बेहद कम होता है। 

यह दिन खास कर बिल्ली के प्रति स्नेह करने के लिए और उसे खास भोजन देने तथा बिल्ली आश्रयों को कुछ दान करने के लिए मनाया जाता है। जैसा की हमें पता है कि जानवर बोल नहीं सकते लेकिन वे अपनी भावनाएं प्रकट करते है। बिल्ली यह बेहद प्यारी और घरेलू जानवर है। वर्तमान में सभी लोग बिल्ली को पालने लगे है।  बिल्ली की रक्षा करना और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करना यह हम सब लोगों की जिम्मेदारी है और इन्हीं जिम्मेदारी के बारे में जागरूकता लाने के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस’ मनाया जाता है। 

बिल्ली से जुड़ी कुछ खास बातें 

1. आपके जानकारी के लिए बतां दें कि बिल्ली करीबन 9500 वर्षों से मनुष्य के साथ रह रही है। 

2. बिल्ली दुनिया में सबसे ज्यादा पाले जाने वाली जानवर है और बेहद लोकप्रिय भी है। 

3. आपको बता दें कि चीन में हर साल 4 मिलियन बिल्ली खाई जाती है। 

4.  बात करें बिल्ली के शरीर रचना की तो उन्हें 32 मासपेशिया होती है। जिनमे से नियमित रूप पर वे  12 का उपयोग करती है। 

5. बिल्ली अपनी हाइट से 7 गुना अधिक ऊंची छलांग मार सकती है। 

6. बिल्ली का शरीर बेहद लचीला होता है, वो कैसेभी तरह से खुदको मोड़ सकती है। 

7. बिल्ली दिन में 13 से 14 घंटे सोने में बिताती है।