File Photo
File Photo

Loading

अमरावती. सोयाबीन फसल के बीज अंकुरित नहीं होने से किसानों का जो नुकसान हुआ है, उसके लिए एक माह से काम में जुटे कृषि विभाग ने संभाग में 1,557 किसानों को 1 करोड़ 10 लाख रुपये नुकसान भरपाई वितरित की है. इतना ही नहीं तो 564 किसानों को 1,878 बैग में सोयाबीन के दूसरे बीज वापस कर दिये. किसानों के लिये अत्यंत संवेदनशील राज्य की महिला व बाल विकास मंत्री एड. यशोमति ठाकुर ने इस मामले में कृषि विभाग पर लगातार दबाव बनाया. 

73 कोर्ट केस, 3 पर FIR
जिला ही नहीं तो संभाग में सोयाबीन बीज अंकुरित नहीं होने से किसानों को एक नहीं बल्कि 2 से 3 बार बुआई करनी पड़ी, जिससे किसानों में महाबीज को लेकर आक्रोश निर्माण हुआ. इस मामले को लेकर किसानों के साथ राजनीतिक पार्टियों ने भी कृषि विभाग को जमकर आड़े हाथों लिया. किसानों के आंदोलन की उग्रता को देखते हुए विभागीय सहसंचालक सुभाष नागरे ने क्वालिटी कंट्रोल को इस मामले की जांच पड़ताल कर नुकसान भरपाई देने के आदेश दिये. जो कंपनी नुकसान भरपाई नहीं देगी. ऐसी कंपनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिये, जिसमें 73 मामलों में कोर्ट केस दाखिल किये है. जबकि 3 के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है. 

32,000 शिकायतें
कृषि विभाग की रिपोर्ट पर ध्यान दिया जाये तो संभाग में 32,126 शिकायतें दाखिल हुई, जिसमें जिला निहाय समिति ने जांच पड़ताल कर 31,744 शिकायतों पर ध्यानाकर्षण किया, जिसमें से 16,382 किसानों की शिकायतें दोषपूर्ण पायी गई. अभी भी 16,000 से अधिक किसानों के मामले प्रलंबित है.-नरेंद्र बारापात्रे, तंत्र अधिकारी गुणनियंत्रक विभाग  

सोयाबीन शिकायतों समेत किसानों को वितरित की गई रकम

जिला          शिकायतें      दोषपूर्ण     बीज बदलें       किसान        नगद रकम        किसान 

बुलडाना            3,085 1656          341    134        24,37,385  488

अकोला            8,036 681   176     37        5,24,460           44

वाशिम             4,334 89 234            43          26,750   2

अमरावती     4,713      2,935 867          258        44,56,412       518

यवतमाल            11,958      11,021       260          92                 35,62,520 505

कुल                   32,126      16,382  1,878       564                1,10,07,527 1,557