coronavirus

    Loading

    अमरावती. कोरोना संक्रमण के आंकडे प्रतिदिन कम हो रहे है. मौतों की संख्या में भी काफी कमी है. सोमवार को जिला प्रशासन से प्राप्त डेली रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबिस घंटों में कोरोना से 1 मौत हुई है. जिले के अचलपुर तहसील के सिंधी निवासी 24 वर्षीय युवक की जिला कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है. जिले में अब तक कोरोना से 1542 मरीजों की मौत हुई है. उसी प्रकार सोमवार की रिपोर्ट में 33 नए पाजिटिव मरीज पाए गए है.  

     754 एक्टिव मरीज

    जिले में अब तक 95 हजार 630 पाजिटिव पाए गए. जिसमें से 93 हजार 334 मरीज कोरोना मुक्त हुए है. जबकि 1542 की मौत हुई है. शेष 754 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है. इनमें 326 मरीज विभिन्न सरकारी तथा निजी अस्पतालों में भर्ती है. महानगरपालिका क्षेत्र के 94 मरीज होम आइसोलेश में तथा 334 ग्रामीण क्षेत्र के मरीज क्वारंटाइन सेंटर में उपचार ले रहे है.

    सोमवार तक कोरोना अपडेट

    पाजिटिव        33 (कुल 95,630)

    डिस्चार्ज                      210 (कुल 93,334)

    मौतें                            1 (कुल 1542)

    एक्टिव मरीज                  754

    भर्ती मरीज                    326

    होम आइसोलेशन (मनपा) 94

    क्वारंटाइन सेंटर (ग्रामीण)  334

    रिकवरी रेट                    97.60 प्रश

    डेथ रेट                        1.61 प्रश