25 नए मरीज मिले, 750 पाजिटिव-रामपुरी कैम्प, भीमनगर, अशोकनगर व श्रीकृष्णपेठ, अनूपनगर, कांतानगर, शेगांव नाका में संक्रमण

Loading

अमरावती. जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. बुधवार को एक ही दिन में 25 कोरोना मरीज मिलने से हाहाकार मच गया, जिसमें 12 महिला व 13 पुरुष मरीजों का समावेश है. पाजिटिव मरीजों में जिप कर्मी 42 वर्षीय पुरुष, अचलपुर के बुंदेलपुरा निवासी 29 वर्षीय पुरुष, मौलापुरा निवासी 58 वर्षीय महिला, मौलापुरा निवासी 26 वर्षीय महिला, धामणगांव निवासी में 3 मरीजों में 28 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय महिला तथा 8 वर्षीय बालक, गाडगेनगर नई पानी की टांकी की 35 वर्षीय महिला, खोलापुर निवासी 46 वर्षीय महिला, शेगांव नाका निवासी 43 वर्षीय पुरुष, भीमनगर में 3 मरीजों में 44 वर्षीय पुरुष, 7 वर्षीय बालिका व 70 वर्षीय बुर्जुग, श्रीकृष्ण पेठ निवासी 23 वर्षीय पुरुष, महेंद्र कालोनी निवासी 57 वर्षीय महिला, अनुपनगर निवासी 29 वर्षीय पुरुष, कांतानगर निवासी 35 वर्षीय महिला, दर्यापुर के 21 वर्षीय पुरुष, चपरासीपुरा निवासी 57 वर्षीय पुरुष, रामपुरी कैम्प निवासी 6 वर्षीय बालिका, 37 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय महिला, कैम्प निवासी 56 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष तथा अशोकनगर निवासी 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है, जिससे जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 750 हो गई है, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि 501 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हो गए.

और एक पुलिसकर्मी पाजिटिव
कोतवाली थाने में कार्यरत महिला कर्मी की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद मंगलवार की रात शहर के फ्रेजरपुरा थाने में कार्यरत 49 वर्षीय महिला कर्मी की रिपोर्ट पाजिटिव आयी है. महिला अत्याचारा व महिला सेल से संबंधित कामकाज इस महिला कर्मी के जिम्मे है, जिससे कई महिलाएं उसके  संपर्क में आने की संभावना है. उल्लेखनिय है कि इससे पहले भी फ्रेजरपुरा में एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पाजिटिव आयी थी.