Representative Image
Representative Image

    Loading

    अमरावती. पिछले एक पखवाड़े में शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में जिले और अन्य जिलों के 278 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. शुक्रवार को जिला प्रशासन से प्राप्त डेली रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबिस घंटों में कोरोना से 21 मरीजों की मौत हुई है. जबकि 1,097 नए पाजिटिव पाए गए है. जिसके बाद जिले में कुल कोरोना मृतकों की संख्या 1 हजार 233 पहुंच गई है और कुल कोरोना पीड़ितों की संख्या 81 हजार 755 पहुंच गई है.

     जिले में 20 की मौत

    अमरावती जिले के 20 तथा अमरावती जिले में उपचार के लिए भर्ती हुए वाशीम जिले के 1 मरीज, इस प्रकार कुल 21 मरीजों की मौत शुक्रवार की रिपोर्ट में दर्ज है. जिसमें जिले के अंजनगांव का 42 वर्षीय पुरुष, चिखलदरा का 75 वर्षीय पुरुष, अमरावती का 70 वर्षीय पुरुष, ब्राह्मणवाडा की महिला,

    चोरमाऊली का 70 वर्षीय पुरुष, अचलपुर का 61, 85 व 72 वर्षीय इस प्रकार 3 पुरुष, वलगांव का 40 वर्षीय पुरुष, वरुड की 60 वर्षीय महिला, मोझरी की 70 वर्षीय महिला, शेंदुरजना घाट की 50 वर्षीय महिला, शोभा नगर का 53 वर्षीय पुरुष, परतवाडा स्थित साईं नगर की 50 वर्षीय महिला, जरूड की 60 वर्षीय महिला, खापरखेडा का 40 वर्षीय पुरुष, दर्यापुर का 67 वर्षीय पुरुष, राहुल नगर की 52 वर्षीय महिला, जयंत कॉलनी का 85 वर्षीय पुरुष, हिरापुर का 65 वर्षीय पुरुष तथा वाशिम का 50 वर्षीय पुरुष शामिल है.

    एक्टिव मरीज 10802

    जिले में एक्टीव मरीजों की संख्या 10 हजार 802 हो गई है. इसमें विविध कोविड अस्पताल में 2 हजार 326 मरीज भर्ती है. जबकि महानगरपालिका के होमआइसोलेशन में 2 हजार 167 व ग्रामिण में 6 हजार 309 मरीज इलाज कर रहे है. शनिवारी को जिले के 1 हजार 167 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया. जिले का रिकवरी रेट 85.28 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.51 प्रश है.

    पंद्रह दिन में हुई मौतें

    1 मई       12

    2 मई                19

    3 मई        21

    4 मई              25

    5 मई        27

    6 मई        24

    7 मई        13

    8 मई        21

    9 मई        27

    10 मई       18

    11 मई       17

    12 मई       20

    13 मई       20

    14 मई       20

    15 मई       21