Water harvesting of Kaiturna dam increased

Loading

अमरावती. जुलाई माह में ही संभाग के अधिकांश प्रकल्पों में संतोषजनक जलसंग्रह हुआ है, जिससे राहत है. पांचों जिलों के सभी 9 बड़े, 25 मध्यम व 477 लघु इस तरह कुल 511 बांधों में 38.75 प्रश जलसंग्रह हुआ है.  इन सभी बांधों में कुल 1,272.35 दलघमी पानी है. अभी बारिश के 3 माह शेष है. ऐसे में इस बार सभी डैम शत प्रतिशत भरने की संभावना व्यक्त की जा रहा है. 

संभाग में कुल 511 बांध में पर्याप्त जल 
अमरावती, अकोला, बुलढ़ाणा, यवतमाल व वाशिम इन सभी 5 जिलों में इस बार जून माह की शुरूवात से ही अच्छी बारिश थी. इसके साथ ही इस बार मध्यप्रदेश में भी संतोषजनक बारिश होने से इन बांधों में काफी पानी पहुंचा, जिससे बांधों में जुलाई माह के पहले सप्ताह में ही पर्याप्त जलसंग्रह है. 

अपरवर्धा बांध में वर्ष 2019 में केवल 10 प्रतिशत पानी शेष था, जिससे सभी ओर चिंता थी. 2019 की अच्छी बारिश के कारण 10 वर्ष बाद बांध फुल हो गया. गत वर्ष के डैम फुल होने से इस बार भी बांध में जलसंग्रह था. इस बार भी अच्छी बारिश की दस्तक ने अब बांधों की स्थिति को और भी चुस्त कर दिया है. 

संभाग में डैम की स्थिति

बड़े प्रकल्प प्रकल्पिय क्षमता(दलघमी) उपलब्ध जलसंग्रह(दलघमी)    प्रश

 9                                     1,399               670.18 47.87

मध्यम प्रकल्प
25                            733.15                 303       41.44

लघु प्रकल्प
477                                    1,750.54             298.38               25.93

कुल प्रकल्प
511                                  3,282.60              1,772.35      38.75