corona

Loading

अमरावती. जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. बुधवार को 4 रोगियों की मौत हुई, जबकि 54 नए पाजिटिव मरीज सामने आये. जिससे कोरोना से मृतकों की संख्या 339 हो गई है, कोरोना बाधित रोगियों की संख्या 15 हजार 118 तक पहुंच गई है. वहीं स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 13450 इतनी है. 

घट रही मरीजों की संख्या
शहर व जिले में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण पर प्रतिबंध लगने से मरीजों की संख्या दिन ब दिन घट रही है. वहीं मरीजों के इलाज के बाद स्वस्थ होने से डिस्चार्ज का ग्राफ भी बढ रहा है, रिकव्हरी रेट 88.97 फीसदी हो गया है

बुधवार तक कोरोना अपडेट

कुल पॉजिटिव        : 54 (कुल 15 हजार 118)

भरती मरीज            :  640

डिस्चार्ज                 :   133 (कुल 13 हजार 450 )

मृत्यू                             :  4 (कुल 339)

गृह विलगीकरण (महापालिका) : 216 

गृह विलगीकरण (ग्रामीण)      : 428 

 रिकवरी रेट                    : 88.97

डबलिंग रेट                      : 92.2

मृत्यू दर                          : 2.1

कुल सैंपल                      : 88641