corona

Loading

अमरावती. जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है. रविवार को भी 6 मरीजों की मौत दर्ज हुई है. इनमें राजापेठ के टापर होस्टल निवासी 63 वर्षीय पुरुष, सरोज कॉलनी समीपस्थ गायत्री नगर निवासी 52 वर्षीय पुरूष, भाजी बाजार निवासी 70 वर्षीय पुरूष समेत 78 वर्षीय पुरूष, अडगाव बु. निवासी 50 वर्षीय पुरुष, वरुड निवासी 68 वर्षीय पुरुष का समावेश है. जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 274 पर पहुंच गई है. उसी प्रकार 205 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए है. जिससे अब तक कुल पॉजिटिव की 12683 हो गई है. हालांकि 10 हजार 33 मरीज स्वस्थ होने से 2376 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है.

42 फीसदी होम आयसोलेशन में

जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2376 है, इनमें से 1009 मरीज याने लगभग 42.46 फिसदी होम आयायोलेशन में इलाज ले रहे है. इनमें 430 मरीज महानगरपालिका क्षेत्र में है, जबकि 579 मरीज ग्रामीण क्षेत्र में है. शेष 1367 मरीजों का विभिन्न सरकारी व निजी अस्पतालों में उपचार शुरु है. 

10 हजार से अधिक कोरोनामुक्त

कोरोना संक्रमितों का आंकडा तेजी से बढने के साथ कोरोना से मुक्त होनेवालों की संख्या भी बढ रही है. रविवार को कुल 285 मरीजों ने कोरोना पर मात की. अब तक कुल 10 हजार 33 मरीज कोरोनामुक्त होकर घर लौट चुके है. 

संडे को पाए गए पॉजिटिव 205

संडे को हुए डिस्चार्ज                    285

अब तक जांचे गए नागरिक             86141

अब तक भेजे सैंपल                   75583

कुल निगेटिव सैंपल                   62298

कुल पॉजिटिव                           12683

कुल डिस्चार्ज                   10033

मृत                            274

एक्टिव मरीज                  2376 

होम आयसोलेशन                  1009

रविवार को भेजे सैंपल                 1309

प्रलंबित रिपोर्ट                   392 

पुनर्जांच के लिए भेजे         240