कोरोना 15 हजार के दहलीज पर, कोरोना 15 हजार के दहलीज पर

Loading

अमरावती. जिले में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना मरीजों की संख्या 15 हजार की दहलीज पर पहुंच गई है. रविवार को और तीन कोरोना मरीजों की मौत दर्ज हुई है. इनमें संतोषी नगर की 50 वर्षीय महिला, शिवराती नगर निवासी 47 वर्षीय पुरुष व साईं नगर निवासी 67 वर्षीय पुरुष का समावेश है. जिससे अब तक हुई मौतों का आंकडा 330 तक पहुंच गया है. जबकि 120 नए कोरोना मरीज पाए गए है. जिसके बाद कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 14 हजार 945 हो गई है. जबकि अब तक कुल 13023 मरीज कोरोना मुक्त हुए है.

रविवार तक कोरोना अपडेट

पॉजिटिव          120 (कुल 14945)

डिस्चार्ज                  267 (कुल 13023)

मृत्यू                         03 (कुल 330)

अस्पताल में भर्ती      716 

गृह विलगीकरण(मनपा) 333 

गृह विलगीकरण (ग्रामीण) 543 

रिकव्हरी रेट                  87.14 प्रश

डबलिंग रेट                  47.2

डेथ रेट                             2.1 प्रश