corona

Loading

अमरावती. दिवाली के बाद शहर व जिले में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है.15 दिनों के भीतर 10 कोरोना रोगियों की मौत हुई है, जबकि 1151 नए पॉजिटिव मरीज सामने आये है. जिससे जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर आने की संभावना जिला स्वास्थ्य प्रशासन जता रहा है. संक्रमण को रोकने के लिए उपाय-योजनाओं में जुट गया है.

अचानक बढ़ने लगा ग्राफ

जिले में दिवाली से पहले 14 नवंबर तक कुल 16917 पॉजिटिव मरीज थे, जबकि कोरोना से मृत होने वाले रोगियों की संख्या 370 इतनी थी. कुछ हद तक कोरोना के आकड़े कम हो रहे थे, लेकिन त्यौहारों में खरीदी के लिए बाजार व मार्केट में लोगों ने जमकर भीड़ कर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया.

वहीं बाहरी जिले से आने वाले लोगों के संपर्क आने, मास्क का इस्तेमाल ना करने जैसे नियमों का बड़े पैमाने में उल्लंघन होने से दिवाली के बाद तेजी से बढ़ा है. 3 दिसंबर तक जिले में कोरोना से 18068 पॉजिटिव तथा 380 रोगियों की मौत हुई है. 15 दिनों के भीतर कुल 1151 नए मरीज सामने आये, जबकि 10 कोरोना रोगियों ने इलाज दौरान दम तोड़ा. वहीं इलाज के बाद स्वास्थ्य होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है. इन 15 दिनों के भीतर कुल 1054 मरीज स्वस्थ हुए है.

गुरुवार को 1 मृत, 70 नए पॉजिटिव

गुरुवार को 70 नए पॉजिटिव मरीज सामने आये है. जिससे कोरोना से बाधित रोगियों की संख्या 18 हजार 68 तक पहुंच गई है, वहीं कोरोना से अब तक 380 मरीजों की मौत हुई है. कोरोना वहीं स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 17199 इतनी है. 

कोरोना अपडेट अब तक

कुल पॉजिटिव        : 70(कुल 18 हजार 68)

भर्ती मरीज            :  246

डिस्चार्ज                 :   79 (कुल 17 हजार 199)

मृत्यु                             :  1(कुल 380)

गृह विलगीकरण (महापालिका) : 86

गृह विलगीकरण (ग्रामीण)      : 157

एक्टीव मरीज  : 489

 रिकवरी रेट                    : 95.19

डबलिंग रेट                      : 318.5

मृत्यु दर                          : 2.1

कुल सैम्पल                      : 1 लाख 25 हजार 751