Corona Death in Delhi
PTI Photo

    Loading

    अमरावती. कोरोना से हो रही मौतों का आंकडा लगातार बढ रहा है. सोमवार को भी जिला प्रशासन से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बिते चौबिस घंटों में कुल 26 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. इनमें 16 मरीज जिले के है, जबकि 10 मरीज अन्य जिले के है. इनमें अमरावती जिले में इलाज ले रहे नागपुर जिले के 7, वर्धा जिले के 1 तथा यवतमाल जिले के 2 व्यक्तियों का समावेश है.

    जिले में कोरोना से मरनेवालों का आंकडा 868 पर पहुंच गया है. जबकि सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 593 नए पाजिटिव मरीज पाए गए है. जिसके बाद कुल पाजिटिव का आंकडा 57 हजार 165 हो गया है. हालांकि इनमें से 50 हजार 830 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हुए है. शेष 5542 एक्टिव मरीज इलाज ले रहे है. इनमें 1704 मरीज विभिन्न सरकार व निजी अस्पताल में भर्ती है. जबकि 3738 मरीज होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे है. 

    बढ रहा युवा मृतकों का आंकडा 

    मृतकों में 30 वर्षीय पुरुष, वरुड, 62 वर्षीय महिला, काभांरपुरा, वलगांव, 72 वर्षीय पुरुष, शारदा नगर, अमरावती, 45 वर्षीय पुरूष, भीम नगर, अमरावती, 50 वर्षीय पुरुष, धामणगांव काटपुर, मोर्शी, अमरावती, 90 वर्षीय पुरुष, आरेगांव, अचलपुर, 78 वर्षीय पुरुष, कारंजा घाडगे, वर्धा, 75 वर्षीय महिला, काटोल, नागपुर, 34 वर्षीय पुरुष, कविठा कडु, चांदूर रेलवे, 50 वर्षीय पुरुष, भारवाडी, तिवसा, 66 वर्षीय पुरुष, जुनी तहसील परिसर, तिवसा, 55 वर्षीय पुरुष, सावरगांव, बुलढाणा, 65 वर्षीय महिला, वरुड, 42 वर्षीय पुरुष, मसानगंज, 65 वर्षीय पुरूष, खैरगांव, नरखेड, 55 वर्षीय पुरूष, शिरजगांव कोरडे, चांदूर रेलवे, 34 वर्षीय महिला, आर्वी, वर्धा, 30 वर्षीय महिला, सावनेर, नागपुर, 38 वर्षीय पुरुष, नागपुर, 54 वर्षीय पुरुष, जरीपटका, नागपुर, 62 वर्षीय महिला, विद्या नगर, यवतमाल, 51 वर्षीय पुरुष, गणपती नगर, नागपुर, 40 वर्षीय महिला, अशोक पार्क, यवतमाल, 38 वर्षीय पुरुष, नागपुर, 45 वर्षीय महिला, नागपुर, 60 वर्षीय पुरुष, चांदेवाडी, वर्धा आदि शामिल है.

    सोमवार तक कोरोना अपडेट

    कुल पाजिटिव 593 (कुल 57165)

    डिस्चार्ज425 (कुल 50830)

    मौतें 26 (कुल 868) 

    एक्टिव मरीज 5542

    भर्ती मरीज 1704

    होम आइसोलेशन (मनपा) 1180

    होम आइसोलेशन (ग्रामीण) 2558

    रिकवरी रेट 88.92 प्रश

    डेथ रेट1.39 प्रश