प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    अमरावती: नयन लुनिया अपहरण प्रकरण में 2 आरोपियों को कडे पुलिस बंदोबस्त में गुजरात के सुरत रवाना करने की जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली है. आरोपी अज्जू ऊर्फ एय्याज उस्मान शेख (47) व इसरार ऊर्फ टकल्या ऊर्फ मोबिन मुस्ताक शेख (37 अहमदनगर, गुजरात)  का समावेश है. आरोपी टकलू व अज्जु के खिलाफ गुजरात  में अपहरण का मामला दर्ज है. इसीलिए दोनों आरोपियों को गुजरात पुलिस की कस्टड़ी में देने के लिए रवाना  हुए है.

    5 करोड़ के लिए अपहरण

    4 वर्षीय नयन लुनिया (शारदानगर) का शारदा नगर से अपहरण हुआ था. शहर पुलिस ने अहमदनगर पुलिस की मदद से नयन लुनिया की तलाश कर आरोपियों को हिरासत में लिया था. नयन को सुरक्षित छुडवाया था. नयन दादी मास्टर माईंड निकली. जिसने अपनी रिश्तेदार हिना शेख की माध्यम से अपहरणकर्ता टकलू सहित अन्य आरोपियों की मदद से 5 करोड़ के लिए नयन के अपहरण की योजना बनाई थी. जिसमें चार्जशीट दायर हो चुकी है. 

    10 आरोपी गिरफ्त में

    पुलिस ने आरोपी हिना शारिक शेख ऊर्फ हिना अनिकेत देशपांडे (35 फलटन चौकी, अहमदनगर), नयन की दादी मोनिका लुनिया, शेख मुसाहिब शेख नासिर (21 मुकुंदनगर, अहमदनगर), शेख  अलतामश शेख

    ताहेर (18 कोटला, अहमदनगर), शेख आसिफ शेख युनुस (38 कोटला, अहमदनगर), मास्टर माईन्ड टकलु ऊर्फ मोबीन मुस्ताक, अज्जु उस्मान शेख  सहित 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है.