gangapur-dam-new

    Loading

    अमरावती. शहरवासियों की प्यास बुझाने के साथ ही संभाग का सबसे बड़ा प्रकल्प अप्पर वर्धा बांध का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. मोर्शी, वरुड़ समेत मध्य प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते दिनभर में प्रकल्प के जलभंडारण में डेढ प्रतिशत से अधिक इजाफा हुआ है.

    सिंचाई विभाग द्वारा बुधवार को साझा की रिपोर्ट के अनुसार 564.05 दशलक्ष घनमीटर क्षमतावाले इस बांध में सुबह 7 बजे 257.81 दलघमी यानी 45.71 प्रश जलभंडार था, तो शाम 6 बजे तक 266.89 दलघमी यानी 47.32 प्रतिशत तक पहुंच गया. इस हिसाब से डैम में महज 11 घंटों में 1.61 प्रश जलस्तर वृद्धि हुई है.

    9 दलघमी का इजाफा

    सुबह 7 बजे बांध का जलभंडार 257.81 दलघमी रहा, जो 11 बजे तक 259.01 दलघमी पर पहुंच गया. इसी तरह दोपहर 1 बजे 262.03 दलघमी, दोपहर 2 बजे 263.84 दलघमी, दोपहर 4 बजे 266.28 दलघमी तथा शाम 6 बजे 266.89 दलघमी दर्ज किया गया. इस हिसाब से इन 11 घंटों में 9 दलघमी का इजाफा प्रकल्प में हुआ. 

    21 जुलाई को अपर वर्धा बांध का जलस्तर इस तरह बढ़ा

    सुबह 7 बजे 257.81 दलघमी 45.71 प्रश

    सुबह 11 बजे 259.01 दलघमी 45.92 प्रश

    दोपहर 1 बजे 262.03 दलघमी 46.45 प्रश

    दोपहर 2 बजे 263.84 दलघमी 46.78 प्रश

    दोपहर 4 बजे 266.28 दलघमी 47.21 प्रश

    शाम 6 बजे 266.89 दलघमी 47.32 प्रश