Corona Vaccine

    Loading

    अमरावती. कोरोना की संभावित तीसरी लहर से अपनी सुरक्षा के चलते वैक्सीनेशन प्रक्रिया ने रफ्तार पकडी है. टीके उपलब्ध होते ही टीकाकरण केंद्रों पर भीड उमडती है. संभाग के पांच जिलों में 10 सितंबर तक 13 लाख 62 हजार 147 लोगों ने अपने दोनों डोज पूर्ण कर लिए है. जबकि 35 लाख 37 हजार 852 नागरिकों ने पहला डोज लेकर संक्रमण से खुद को सुरक्षित किया है. इस प्रकार संभाग में 48 लाख 99 हजार 999 डोज लगाए गए है.

    संभागीय मुख्यालय में सर्वाधिक

    अकोला स्वास्थ्य उपसंचालक कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वैक्सीनेशन में संभागीय मुख्यालय अमराती जिला सबसे आगे है. यहां 8,92,134 ने पहला तथा 3,48,683 ने दूसरा डोज लिया है. जबकि अकोला जिले में 5,26,113 ने पहला, 2,18,337 ने दूसरा, बुलडाना में 8,38,996 ने पहला तथा 3,20,347 ने दूसरा, वाशिम में 4,44,852 ने पहला, 1,88,448 ने दूसरा तथा यवतमाल जिले में 8,35,757 ने पहला तथा 2,86,332 नागरिकों ने दूसरा डोज लिया है.

     वर्ष 45 + आयु वर्ग के आगे

    वैक्सीनेशन में वर्ष 45 से अधिक आयु वर्ग के नागरिक सबसे आगे है. इस आयु वर्ग के 18,58,002 ने पहला तथा 9,73,236 ने दूसरा डोज लिया है. जबकि वर्ष 18 से 44 आयु वर्ग के 14,13,126 ने पहला तथा 2,32,305 दूसरा डोज लिया. 

    जिलानिहाय वैक्सीनेशन 

    जिला          पहला डोज दूसरा डोज    कुल

    अमरावती      8,92,134    3,48,683    12,40,817

    अकोला        5,26,113 2,18,337    7,44,450

    बुलडाणा      8,38,996    3,20,347    11,59,343

    वाशिम          4,44,852    1,88,448    6,33,300

    यवतमाल      8,35,757    2,86,332    11,22,089

    कुल            35,37,852  13,62,147 48,99,999

    वर्ग निहाय वैक्सीनेशन

    वर्ग                            पहला डोज    दूसरा डोज    कुल

    स्वास्थ्य सेवक                1,06,032    62,455      1,68,487

    फ्रंट लाइन वर्कर              1,60,692    94,151       2,54,843

    वर्ष 18 से 44 आयु वर्ग      14,13,126    2,32,305  16,45,431

    वर्ष 45 से अधिक      18,58,002    9,73,236 28,31,238

    कुल                           35,37,852  13,62,147 48,99,999