मुनमुन दत्ता के बाद अब राज अनादकटने ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘इस वजह से मेरी ज़िन्दगी’

    Loading

    मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)  एक ऐसा शो है जो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के हर एक किरदार ने लोगों को हंसाया है। इस शो के हर एक किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया है। वह अपने नाम से कम बल्कि अपने किरदार के नाम से ज्यादा जाने जाते हैं।

    फिर चाहे जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) हों या फिर बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) हों। मुनमुन दत्ता लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। हाल ही में बबीता जी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी। खबर ये थी बबीता जी रियल लाइफ में जेठालाल को छोड़ टप्पू (Tappu) यानी राज अनादकट (Raj Anadkat) को पसंद करती है। जिसके बाद मुनमुन दत्ता ने इस खबर को गलत बताया था। अब इस मामले पर राज ने भी अपनी चुप्पी थोड़ी है। 

    राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- ‘जो भी लोग मेरे बारे गलत लिखते हैं, जरा सोचो इसे मेरी ज़िन्दगी में क्या असर पड़ सकता है। बिना मुझसे पूछे कुछ भी लिख रहे हैं। जो भी क्रिएटिव लोग मेरे बारें में लिख रहे हैं, वो अपनी क्रिएटिविटी कहीं और दिखाएं। भगवान उन लोगों को थोड़ी समझदारी दें।’

    इससे पहले मुनमुन ने लिखा था उन्हें भारत की बेटी होने पर शर्म आ रही है। उन्होंने लिखा था- ‘आप कुछ भी किसी के बारे में भी कैसे लिख सकते हो। आपके के इन आर्टिकल्स से हमारी लाइफ में जो होगा क्या आप उसकी जिम्मेदारी लेते हैं? आपको लोगों को शर्म नहीं आती जब एक मां के चेहरे पर कैमरा लेकर जाते हैं जिसका बेटा इतनी कम उम्र में उसे छोड़कर चला गया है। जिसने अपने प्यार को खोया अपने उसको कैमरे से घेरा। आप लोगों को शर्म नहीं आती क्या?’