ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने बॉयफ्रैंड सैम असगरी के साथ कर ली सगाई, फ्लॉन्ट की करोड़ों की इंगेजमेंट रिंग
ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने बॉयफ्रैंड सैम असगरी के साथ कर ली सगाई, फ्लॉन्ट की करोड़ों की इंगेजमेंट रिंग

    Loading

    अमेरिकन मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम असगरी (Sam Asghari) के साथ सगाई कर ली हैं | बॉयफ्रेंड सैम असगरी के साथ अपने इंगेजमेंट की खबर खुद ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। इस बात की जबकरि देते हुए ब्रिटनी ने एक वीडियो और फोटो भी पोस्ट किया हैं। इस वीडियो और फोटो में ब्रिटनी अपने इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट और अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी को किस करती हुई नजर आ रही हैं।

    ब्रिटनी की इस तस्वीर और विडिओ पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। आपको बता दे कि 2016 में एक म्यूजिक वीडियो ‘स्लंबर पार्टी’ के शूटिंग के दौरान ब्रिटनी और सैम की मुलाकात हुई थी। फिर इन दोनों में नजदीकियां बढ़ी और इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। आपको बता दे कि इससे पहले सालम 2004 में ब्रिटनी की शादी जेसन अलेक्जेंडर से हुई थी। लेकिन यह शादी टूट गई। फिर 2007 में ब्रिटनी की शादी रैपर केविन फेडरलीन से हुई और इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं। मगर उनकी यह शादी भी टूट गई।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Britney Spears (@britneyspears)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Sam Asghari (@samasghari)

    आपको बता दे कि पिछले काफी समय से मशहूर सिंगर ब्रिटनी अपने पिता के साथ कोर्टशिप को लेकर चल रहे विवाद के कारण भी काफी सुर्खियों में रही हैं। दरअसल आपको बता दे कि साल 2008 से ही ब्रिटनी के पिता अपनी बेटी के पर्सनल लाइफ से लेकर उनके पैसों पर कानूनी अधिकार रखते हैं। बता दे कि सिंगर ब्रिटनी को मारपीट करने की वजह से और नशीली पदार्थों का सेवन करने की वजह से उनके पिता को साल 2008 में उनके कंजरवेटर के रूप में नियुक्त किया गया। जिसके बाद ब्रिटनी और उनके पिता के बिच विवाद होने शुरू हो गया था।