गुम है किसी के प्यार में 10 सितंबर 2021: विराट के सामने मजबूर होकर सबसे बड़ा झूट बोलेगी सई, टूटेगा विराट का दिल
गुम है किसी के प्यार में 10 सितंबर 2021: विराट के सामने मजबूर होकर सबसे बड़ा झूट बोलेगी सई, टूटेगा विराट का दिल

    Loading

    स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा हैं। इस शो में इन दिनों जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में नया धमाका होनेवाला हैं | शो के जारी ट्रैक में साईं, विराट, विराट महाराष्ट्रियन लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस सीरियल में अब तक आपने देखा कि पाखी किसी भी हालत में विराट को छोड़ने के लिए राजी नहीं है। वही उसके दिमाग में कई सारी प्लानिंग भी चल रही हैं। वही सई अब इस गलतफहमी में है की विराट उसे नहीं बल्कि पाखी को पसंद करता है और इसलिए सई विराट से दूरी बनाने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं।

    वही अब सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी के अपकमिंग एपिसोड में साईँ को यह पता चल जाता है की विराट का दूसरे शहर में ट्रांसफर होनेवाला हैं। ऐसे में यह जानकर सई विराट का ट्रांसफर रुकवाने की काफी कोशिश करती हैं। वही जन्माष्टमी में विराट और सम्राट दही हांड़ी फोड़ने के लिए तैयार होते हैं। आने वाले इस सीरियल के एपिसोड में खूब हंगामा देखने को मिलने वाला हैं |

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin (@ghumhainkisikeypyaarmeiin)

    ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल के आने वाले एपिसोड  दही हांडी खेलने के लिए सई पाखी – विराट और सम्राट से शर्त लगाएंगी और यह शर्त विराट-सम्राट जीत जाते हैं। वही दूसरी तरफ सई यह सबसे छिपाने की कोशिश करती है कि वह विराट से प्यार करती हैं। सई बस एक ही रट लगाकर बैठती है की विराट से प्यार नहीं करती हैं। विराट चुपके से सई की इन बातों को सुन लेता है और उसका दिल टूट जाता है। विराट सई की बात सुनकर पूरी तरह बिखर जाता हैं। वही बाद में विराट सई की जमकर क्लास लगाएगा। सई भी विराट की बातों का जवाब तीखे तेवर से देगी। ऐसे में दोनों में काफी खटपट होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की लड़ाई का पाखी कैसे फायदा उठाएगी।