मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के एक ऑफिसर का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस ऑफिसर एक पत्रकार (Journalist) को धक्का मारते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो शुक्रवार का है जब मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा (Lalbaagcha Raja) को कवर करने के लिए कुछ पत्रकार परेल इलाके में पहुंचे थे।
वीडियो में दिख रहे पुलिस इंस्पेक्टर का नाम संजय निकम बताया जा रहा है। वीडियो में निकम को एक पत्रकार को कई बार धक्का मारते हुए देखा जा सकता है। यही नहीं निकम को एक अन्य पत्रकार ने उनसे हाथ नहीं लगाने की गुज़ारिश की तो वीडियो में निकम को यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि, ‘हाथ क्या, मैं पैर भी लगाऊंगा’
अपने कर्तव्य को निभाने गए पत्रकारों के साथ मुम्बई पुलिस के PI संजय निकम का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण और अशोभनीय है। लालबाग के राजा मंडप के बाहर खड़े, कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मीयो से दुर्व्यवहार करनेवाले पुलिस निरिक्षक पर मुंबई क्राईम रिपोर्टर्स असोसिएशन कार्यवाई की मांग करता हैं। pic.twitter.com/wLMdq1zl5f
— MUMBAI CRA (@mumbaicra) September 10, 2021
मुंबई में हालांकि कोरोना को लेकर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। ऐसे में प्रशासन और सरकार लोगों से मास्क ज़रूर लगाने की गुज़ारिश कर रही है। हैरानी की बात यह है कि, इस वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारी ने खुद मास्क नहीं लागया हुआ है।