आपस में घर में चुगली करने के लिए प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन की बिग बॉस ने जमकर लगाई क्लास
आपस में घर में चुगली करने के लिए प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन की बिग बॉस ने जमकर लगाई क्लास

    Loading

    करण जौहर (Karan Johar) के कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में इन दिनों कंटेस्टेंट्स प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और नेहा भसीन (Neha Bhasin) की केमिस्ट्री लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस दिनों दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखी जा रही हैं। यह दोनों ही कंटेस्टेंट्स अक्सर घर में एक साथ समय बिताते हैं। वही इन दोनों को तो कई दफा इशारों इशारों में एक दूसरे से बात भी करते देखा गया हैं | लेकिन अब इन दोनों का यह रवैया इन दोनों पर भरी पड़ गया हैं। हालही में बिग बॉस के घर में प्रतिक और नेहा ने एक दूसरे से बातचीत के दौरान साइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया हैं जिसके लिए अब बिग बॉस ने दोनों को लताड़ लगाई। बिग बॉस ने कहा की ऐसा करके दोनों ने इस शो के नयमों का उलंघन किया हैं |

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Voot (@voot)

    हाल ही में प्रतीक सेजपाल और नेहा भसीन आपस में मिलकर एक दूसरे से घर में चल रहे टास्क को लेकर बात करते नजर आए। दोनों भी गार्डन एरिया में बैठ अपने हाथों से इशारे में बात कर रहे थे। तभी तुरंत बिग बॉस ने दोनों को इस तरह से बात करने पर सवाल खड़े किये। अब इस बात से तो हर कोई बखूबी वाकिफ है कि बिग बॉस के घर में इशारे करना और फुसफुसाना साफ़ तौर पर मना है। तभी बिग बॉस प्रतिक और नेहा भसीन पर अपने हदें पार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ‘ बार बार मना करने पर भी आप लोग फिर एक ही गलती किए जा रहे हैं।। बिग बॉस द्वारा लताड़े जाने पर प्रतिक और नेहा ने तुरंत बिग बॉस से माफ़ी मांगी।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Voot (@voot)

    ऐसे में अब ऐसा कहा जा सकता है की शायद ही प्रतीक सेजपाल और नेहा भसीन अब अपनी गलती दोबारा दोहराएंगे। वही बिग बॉस के दोनों को फटकार लगाने के बाद घरवाले भी उनकी इस हरकत पर बात करते नजर आये हैं।