siddharth-saina

    Loading

    नई दिल्ली. जहाँ अब यह देखा जा रहा है कि बीते कुछ वक्त में फिल्मी हस्तियों से लेकर आम लोग तक सभी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो चूके हैं। वहीं इन सबके चलते अब कई सितारे अपने किसी पोस्ट या कमेंट को लेकर विवादों में भी फंस जाते हैं। कुछ ऐसा ही अब बॉलीवुड और साउथ एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) ने बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल (Saina Sehwal) को लेकर कहा कि वह बुरी तरह ट्रोल होने लगे हैं। इसके साथ ही अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एक्टर सिद्धार्थ के एक विवादस्पद ट्वीट को हटाने को भी कहा है।

    क्या है मामला 

    दरअसल, कुछ समय पहले  साइना नेहवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर एक ट्ववीट किया था। इसमें उन्होंने था कि, “कोई भी राष्ट्र खुद को सुरक्षित करने का दावा नहीं कर सकता, जब उनके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से ही समझौता किया जाता है। मैं कड़े शब्दों में अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं।”

    ये था सिद्धार्थ का कमेंट

    वहीं अब साइना के इसी ट्वीट का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने लिखा था कि, “दुनिया की *&%*  चैंपियन।।। भगवान का शुक्र है हमारे पास भारत के रक्षक हैं।’ अब इसी कमेंट के कारण एक्टर को जमकर  ट्रोल किया जा रहा है। 

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया मोर्चा 

    वहीं इस ट्वीट के चलते राष्ट्रीय  महिला आयोग ने भी उनके खिलाफ मोर्चा सम्हाल लिया है। दरअसल अब राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्विटर इंडिया को, शटलर साइना नेहवाल पर अभिनेता सिद्धार्थ के ट्वीट को तुरंत ब्लॉक करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने उसे महिला विरोधी और अपमानजनक भी बताया। हालंकि बाद में अभिनेता सिद्धार्थ ने बाद में अपनी सफाई में कहा कि उनके ट्वीट में ऐसा कुछ भी अपमानजनक नहीं था।