‘बबीता जी’ रियल लाइफ में अपने से 9 साल छोटे ‘टप्पू’ को डेट कर रही है

    Loading

    मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)  एक ऐसा शो है जो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के हर एक किरदार ने लोगों को हंसाया है। इस शो के हर एक किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया है। वह अपने नाम से कम बल्कि अपने किरदार के नाम से ज्यादा जाने जाते हैं।

    फिर चाहे जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) हों या फिर बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) हों। मुनमुन दत्ता लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। ऐसे में अब बबीता जी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें बबीता जी रियल लाइफ में जेठालाल को छोड़ टप्पू (Tappu) यानी राज (Raj Anadkat) को पसंद करती है। 

    ई टाइम्स की रिपोर्ट्स के अनुसार मुनमुन दत्ता और राज दोनों ही एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। ऐसा कई बार हुए है जब मुनमुन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी फोटोज पर राज ऐसे कमेंट करते हैं जिससे पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के बेहद अच्छे और क्लोज दोस्त हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों का रिश्ता दोस्ती से बढ़ कर है। 

    खबरों के मुताबिक सेट पर हर कोई दोनों के इस स्पेशल रिश्ते के बारे में जनता है। यह तक की दोनों के घरवाले भी जानते है। दोनों अपने इस रिश्ते को काफी रिस्पेक्ट भी करते हैं। दोनों की लव स्टोरी बहुत पुरानी है, लेकिन अब तक किसी को नहीं पता थी।  आपको बता दें राज और मुनमुन के बीच 9 साल का उम्र का फर्क है। मुनमुन राज से 9 साल की बड़ी है।