भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का छलका दर्द, अपने पास्ट रिलेशनशिप पर बोली-'एक्स बॉयफ्रेंड ने बदला लेने के लिए फिंकवाया था तेजाब...'
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का छलका दर्द, अपने पास्ट रिलेशनशिप पर बोली-'एक्स बॉयफ्रेंड ने बदला लेने के लिए फिंकवाया था तेजाब...'

    Loading

    भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) हालही में करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी  (Bigg Boss OTT) से एलिमिनेट हुई। अक्षरा सिंह के साथ उनके कनेक्शन मिलिंद गाबा (Milind Gaba) भी बिग बॉस के घर से एलिमिनेट हो गए। वही बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद से अक्षरा सिंह लगातार सुर्खियों में हैं। अक्षरा ने बिग बॉस ओटीटी के मेकर्स पर भी आरोप लगाए थे। लेकिन अब अपनी पेर्सनल लाइफ को लेकर अदाकारा फिर चर्चाओं में आ गई हैं। 

    अक्षरा सिंह ने यह बताया है कि उनका पास्ट रिलेशनशिप बहुत ही टॉक्सिक था। उनका एक्स बॉयफ्रेंड अब उनके जान का दुश्मन बन बैठा हैं। इस घटना से अदाकारा डिप्रेशन में चली गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए अपने इंटरव्यू में अक्षरा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया हैं | उन्होंने कहा, हम दोनों का ब्रेकअप होने के बाद उसने मेरा करियर बर्बाद करने की पूरी कोशिश की गई थी। यही नहीं बल्कि मेरे एक्स बॉयफ्रेंड ने कुछ गुंडों को तेजाब की बोतल लेकर मेरा पीछा भेजा था। और उसके भेजे गए यह गुंडे तेज़ाब लेकर मेरे पहुंच जाया करते थे। इसके अलावा लगातार मुझे अक्सर एसिड अटैक की भी धमकियां मिलती थीं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

    अपने इस बात को आगे जारी रखते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, मैं भगवान से बस यही प्रार्थना करती हूं कि जो मेरे साथ हुआ हैं वह कभी भी किसी भी लड़की के साथ न हो। जब मुझे सबसे ज्यादा जरुरत थी उस वक्त मेरे साथ कोई खड़ा नहीं था। यही नहीं बल्कि जब मेरे साथ यह सब हो रहा था तब इंडस्ट्री के लोगों ने मुझसे दुरी बनाना शुरू कर दी थी। अक्षरा सिंह ने यह भी खा कि इस घटना के बाद उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना भी बंद हो गया था। यही नहीं बल्कि मुझे कई फिल्मों से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया।