Akshay Kumar
अक्षय कुमार: हर साल सबसे ज्यादा फ़िल्म रिलीज़ करने वाले एक्टर्स में, अक्षय कुमार का नाम सबसे टॉप पर है। पिछले कई साल में अक्षय कुमार ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है, जिनकी बदौलत अक्षय एक फ़िल्म के 100 करोड़ रुपए चार्ज करते थे। लेकिन आज के समय में अक्षय प्रत्येक फ़िल्म के लिए लगभग 135 करोड़ चार्ज करते है।

    Loading

    मुंबई: आज है बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar)  का जन्मदिन। आज अक्षय  54वां जन्मदिन मना रहे है। अक्षय को बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार कहा जाता है। अक्षय ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में स्टंट मन की तोर पर किया था। अक्षय आज भले ही एक सुपरस्टार बन गए है लेकिन आज भी वे खुद अपना स्टंट करना पसंद करते है। आज अक्षय के जन्मदिन के मौके पर आपको उनके अनसुने किस्से। 

    अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर में हुआ था। कुछ साल अमृतसर में रहने के बाद अक्षय अपने परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। फिर अक्षय दिल्ली से पुरे परिवार के साथ मुंबई आ गए। मुंबई में अक्षय कुमार ने डॉन बॉस्को स्कूल में पढ़ाई की। स्कूल में अक्षय का 10 दोस्तों का एक ग्रुप था जिसे इन लोगों ने ‘ब्लूडी टेन’ का नाम दिया था।

    खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरी ओम भाटिया है। अक्षय ने बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल दिया था। लेकिन आज भी उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार उन्हें राजीव कहकर ही बुलाते हैं। अक्षय ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। अक्षय ने बैंकॉक में ‘मुए थाई’ भी सीखी थी। अक्षय मार्शल आर्ट्स सीखने के बाद बैंकॉक में शेफ और वेटर की नौकरी भी की है।

    अक्षय कुमार ने 1991 में ‘सौगंध’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ राखी और शांतिप्रिया मुख्य किरदार में थीं। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार दीपक तिजोरी के किरदार के लिए साल 1992 में आई फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। अक्षय को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल हो चुके हैं। इस योगदान के लिए अक्षय को साल 2008 में यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर ने ‘ऑनरेरी डॉक्टरेट ऑफ लॉ’ की उपाधि से सम्मानित किया था।