आज है अतुल कुलकर्णी का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: आज है दिग्गज अभिनेता अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni) का जन्मदिन। उनका जन्म 10 सितंबर 1965 को कर्नाटक में  हुआ था। अतुल 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। अतुल ने बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में किया है। वह फिल्मों में अलग-अलग किरदारों में नजर आ चुके हैं। अतुल कुलकर्णी ने हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। 

    अतुल ने अपनी पढ़ाई कर्नाटक से की थी। अतुल जब दसवीं क्लास में थे तब उन्होंने अपना पहला अभियान किया था। इसके बाद वह स्कूल से लेकर कॉलेज तक कई थियेटर ग्रुप से जुड़े जहां उन्होंने अभिनय की बारीकी को सीखा। इसके बाद अतुल कुलकर्णी ने कलाकार बनने का फैसला किया। अतुल ने साल 1995 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से डिप्लोमा की पढ़ाई की। इसके बाद अतुल ने अपना  बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘भूमि गीता’ से किया था। 

    इस फिल्म के बाद अतुल कुलकर्णी ने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने कई फिल्मों में विलेन बनकर भी दर्शकों के दिलों को जीता। साल 2006 में अतुल कुलकर्णी की शख्सियत और मजबूत हुई जब उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म रंग दे बसंती में काम किया। उन्होंने अल्टबालाजी की वेब सीरीज ‘द टेस्ट केस’ में कर्नल आजिंक्य साठे के किरदार से डिजिटल की दुनिया में कदम रखा। इसके अलावा वो प्राइम वीडियो की सीरीज ‘बंदिश बैंडिट’ में भी नजर आ चुके हैं।

    अतुल कुलकर्णी की निजी जिंदगी के बात करें तो उनकी पत्नी थियेटर कलाकार गीतांजली कुलकर्णी हैं। अभिनय करने के अलावा यह दोनों छोटे बच्चों के लिए एक एनजीओ भी चलाते हैं। इस एनजीओ का नाम क्वेस्ट एजुकेशन सपोर्ट ट्रस्ट है। इसके जरिए अतुल कुलकर्णी और गीतांजली कुलकर्णी 14 साल तक के बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाते हैं।