Shop closed

    Loading

    औरंगाबाद. कोरोना महामारी (Corona Epidemic) को कम करने के लिए औरंगाबाद जिले (Aurangabad District) में पिछले कुछ दिनों से नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) जारी है। अब तक रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है। इसमें शुक्रवार से बदलाव करते हुए रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। यह आदेश जिलाधिकारी सुनील चव्हाण और सीपी डॉ. निखिल गुप्ता ने संयुक्त रुप से दिया है। यह आदेश 4 अप्रैल तक लागू रहेंगे। 

    शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हर दिन सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने से प्रशासन सक्ते में है। गत दो दिन से मरीजों संख्या 2 हजार पार कर गयी है।

    सुबह एक घंटा कम किया गया

    इससे चिंतित प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू का समय रात में एक घंटा बढ़ाकर सुबह एक घंटा कम किया गया। शहर सहित जिले में शुक्रवार से आगामी 4 अप्रैल तक रात 8 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।उसमें स्वास्थ्य सेवाएं, अखबार, मीडिया, दूध बिक्री व आपूर्ति, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी सभी प्रकार की यातायात सेवा, निर्माण कार्य, कारखाने, बैंक व पोस्ट सेवा जारी रहेगी। यह आदेश जारी करते समय 5 अथवा उससे अधिक लोगों को एक साथ आने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।