औरंगाबाद जिले की विकास प्रक्रिया गतिमान रखने के लिए हर संभव सहकार्य किया जाएगा, मंत्री अमित देशमुख की जानकारी

    Loading

    औरंगाबाद. जिले (District) के कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के संपर्क मंत्री (Liaison Minister) अमित विलासराव देशमुख (Amit Vilasrao Deshmukh) ने मंगलवार को मुंबई में जिले के पार्टी प्रमुख पदाधिकारियों के साथ जायजा बैठक की। बैठक के दरमियान पार्टी अंतर्गत विषयों के साथ ही जिले के विविध विकास कार्याे पर विस्तार से चर्चा की गई।

    गौरतलब है कि राज्य के चिकित्सा शिक्षा और सांस्कृतिक कार्य मंत्री अमित देशमुख औरंगाबाद जिले के कांग्रेस पार्टी के संपर्क मंत्री है। उन्होंने हाल ही में औरंगाबाद का दौरा किया था। इस दौरे में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ व्यापक बैठक की थी। उन बैठकों में तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को जिले के विविध विषयों पर कांग्रेस  पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ अमित देशमुख ने मुंबई में बैठक की।

    बैठक में औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कल्याण काले, विधायक राजेश राठोड, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश कार्याध्यक्ष डॉ. जितेंद्र देहाडे, किरण पाटिल डोणगांवकर, कांग्रेस नेता भाउसाहाब जगताप, अनिल सोनवने, विनोद तांबे, भास्कर घायवट, अनिल श्रीखंडे, नगराध्यक्ष खमर भाई, संदिप बोरसे, अतिष पितले, गौरव जैसवाल, जयप्रकाश नारनवरे, कैसर आजाद सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और विविध संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिले में जारी विकास कार्यों का देशमुख ने जायजा लिया। साथ ही पार्टी को अधिक मजबूत बनाने पर भी चर्चा कर जिले के विकास के लिए सरकार से हर संभव सहकार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक मे आगामी काल में संपन्न होने वाले जिला परिषद, पंचायत समिति, महानगर पालिका, नगरपालिका, नगर पंचायत और स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव पर चर्चा कर इन चुनावों की पार्टी स्तर पर तैयारी करने के निर्देश अमित  देशमुख ने दिए।

    बूथ कमेटिया मजबूत करना, पार्टी अंतर्गत पदाधिकारियों की नियुक्ति करना, इसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को अवसर देना, युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्य में शामिल कराकर उन्हें पार्टी के नीतियों की जानकारी देना, राज्य सरकार की ओर से अमलीजामा पहनाए जानेवाले जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी जनता  तक पहुंचाना। यह सूचनाएं भी अमित देशमुख ने पार्टी पदाधिकारियों से की। जिले के विकास के लिए किन कार्योे को प्राथमिकता देना, उसे लेकर अमित देशमुख ने पदाधिकारियों के मतों को जाना।