Aurangabad Municipal Corporation keeps a close watch on 33 people from Britain

Loading

औरंगाबाद. ब्रिटेन और आस-पास के देशों में कोरोना के नए प्रकार के विषाणु ने पांव पसारने के बाद विदेश से आए नागरिकों पर औरंगाबाद महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी नजर रखना शुरु किया है। विदेश से आए लोगों को क्वारंटाइन करने का सिलसिला जारी है।  विदेश से आए लोगों पर मनपा का स्वास्थ्य विभाग विशेष  निगरानी  रखेंगा। शहर में बीते एक माह में आए 33 नागरिकों को घरों पर रहने की इजाजत दी गई है। यह जानकारी मनपा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीता पाडलकर ने पत्रकारों को दी.

उन्होंने बताया कि ब्रिटेन में कोरोना के नए विषाणु पाए जाने पर राज्य सरकार ने सतर्क रहने के आदेश दिए है। 25 नवंबर से 25 दिसंबर के दौरान ब्रिटेन से आए नागरिकों की आरटीपीसीआर टेस्ट करने की सूचना दी है। उसके अनुसार, प्रशासन की ओर से सर्वेक्षण कर ब्रिटेन से आए नागरिकों की कोरोना टेस्ट करने का सिलसिला जारी है. 

एक माह में ब्रिटेन से 47 नागरिक शहर में आए

गत एक माह में ब्रिटेन से 47 नागरिक शहर में आए। इसमें एक महिला और एक युवक पॉजिटिव  पाया गया। साथ ही 6 लोग ब्रिटेन को वापस लौट गए। 7 लोग अन्य जिले के है। वर्तमान में 31 नागरिक शहर में  रह रहे हैं। उसमें 29 लोगों की आरटीपीसी टेस्ट करने पर उनकी रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी। बाकी 2 लोगों की आरटीपीसीआर टेस्ट मंगलवार को की गई। उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव पायी गयी। शहर के 33 नागरिकों को घर में रहने की इजाजत दी गई है। इन  सभी लोगों पर मनपा का स्वास्थ्य विभाग आगामी 28 दिन तक विशेष नजर रखेगा। यह जानकारी मनपा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीता पाडलकर ने दी।