Aurangabad city bus

Loading

औरंगाबाद. शहर के यात्रियों की सुविधा के लिए शुरु की गई स्मार्ट सिटी बस (Smart City Bus) ने कम समय में ही फर्राटा लगाना शुरू कर दिया है। कम दाम में यात्रियों को उनके निश्चित स्थान पर पहुंचाकर उनकी यात्रा को सुखमय बना रही है। अब तक किए गए स्मार्ट सिटी बस के कार्य की दखल ली गई है। 

‘मेरी स्मार्ट बस’ (Meri Smart Bus) के दूसरे चरण के इंडिया ‘स्मार्ट सिटी एवॉर्डस कॉन्टेक्ट’ (Smart City Awards Contact) यानी आईएससी 2021 में स्मार्ट बस का चयन हुआ है। यह औरंगाबाद (Aurangabad) वासियों के लिए गर्व की बात है। 

कई सुविधाएं शुरू की

नवंबर 2020 में कोविड-19 के लॉकडाउन समाप्ति के बाद स्मार्ट सिटी बस नए सिरे से शुरु किया गया है। मनपा प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय ने  सुक्ष्म नियोजन कर स्मार्ट सिटी बस का फायदा अधिक से अधिक यात्रियों को किस प्रकार से हो सकता इसको लेकर विशेष पहल की। औरंगाबाद सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लि. यानी एएससीडीसीएल ने कैशलेश पेमेंट के लिए स्मार्ट कार्ड, वाहन ट्रैकिंग सिस्टम यानी वीटीएस, यात्रियां को सहूलियत में यात्रा करने का अवसर जैसे नवीनता पूर्ण वैशिष्ट्य को पूर्ण किया। उनके मोबाइल एप पर जानकारी यानी पीआईएस प्रणाली, समय पर बस  सेवा यानी ईटीए, पोर्टल पर यात्री की शिकायत, मार्गनिहाय टाइम टेबल और यात्रियों को उनके बजट के अनुकूल किराया सहित साप्ताहिक, मासिक और त्रिमासिक पासेस उपलब्ध कराए। यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक बस स्टापों का निर्माण करने का काम हाथ में लिया। 

100 आधुनिक बस स्टॉप तैयार किए  

हाल ही में 100 आधुनिक बस स्टॉप तैयार किए गए। 50 बसेस 20 मार्गों पर चलाए जा रहे है। सभी  अलग सुविधा सहित मेरी स्मार्ट बस शहर की सबसे सस्ती सार्वजनिक यातायात में से एक पहचान बना पायी है। शहरों को उनके प्रकल्प, उस पर अमलीजामा पहनाना और नवीनतापूर्ण प्रदर्शन को लेकर गौरवान्वित करने 25 अगस्त 2020 को इंडिय़ा स्मार्ट सिटीज एवॉर्ड कन्टेस्ट यानी आईएससी शुरु किया गया। ‘मेरी स्मार्ट बस’ के स्मार्ट सिटी अवॉर्ड के लिए औरंगाबाद शॉटलिस्टेड हुआ है। औरंगाबाद की ‘मेरी स्मार्ट बस’ यह भारत की सबसे सस्ती शहर बस के रुप में पहचान बनायी है। पुरस्कार की सूची में औरंगाबाद का नाम शॉर्टलिस्टेड होना यह शहरवासियों गौरवान्वित करनेवाली है।