Vijaya-Rahatkar-gave-a-befitting-reply-to-Prashant-Kishore-statement-know-what.

    Loading

    औरंगाबाद. कोरोना (Corona) की दूसरी लहर (Second Wave) में प्रशासन को मदद (Help) करने के लिए राजनीतिक दल एवं स्वयंसेवी संस्था भी सक्रिय है। किसी ने कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) निर्माण किया तो किसी ने मरीजों को खाने की व्यवस्था की। वहीं, कई लोग प्लाज्मा और रक्तदान के लिए प्रयास कर रहे है। एक तरफ यह जरुरतें जरुरी है, तो दूसरी तरफ होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे मरीजों को मानसिक और भावनिक आधार देने की जरुरत है। इस जरुरत को ध्यान में रखकर औरंगाबाद के भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर (Vijaya Rahatkar) के नेतृत्व में होम आइसोलेशन मरीजों से दूरभाष द्वारा संवाद साध रहे है। उनके अड़चनों को जानकर उन्हें हल करने का प्रयास जारी है। कुछ जरुरी जरुरते होने पर मनपा से संबंधित अधिकारियों की ओर उसकी जानकारी दे रहे है।

    भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और औरंगाबाद की  पूर्व मेयर विजया रहाटकर की पहल  से यह प्रयास जारी है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में सेवा के लिए संगठन यह अभियान चलाया जा  रहा  है। इस अभियान के अंतर्गत भाजपा  कार्यकर्ता होम आइसोलेशन वाले  500 से अधिक मरीजों को हर दिन संपर्क में है। रहाटकर ने बताया कि कुल मरीजों की संख्या में 80 से 85 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में है। एक तरह से यह मरीज  सीधे स्वास्थ्य  यंत्रणा पर  भार न नहीं है, परंतु  होम आइसोलेशन वाले मरीजों को कई अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है। 

    ताकि मरीजों को समय पर मदद मिलना आसान हो

    उसमें सबसे अधिक महत्वपूर्ण यानी मानसिक और भावनिक आधार। यह बात अलग है कि इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पर काम का बोझ अधिक होने से वे इसके लिए समय नहीं दे पा रहे है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता मानसिक व भावनिक आधार यानी सायकोलॉजिकल काउंसलिंग देने के लिए किसी हेल्पलाइन जैसे काम करने का दावा  विजया रहाटकर ने किया। इसके लिए मनपा की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीता पाडलकर का सहकार्य मिल रहा है। मरीजों से मिल रहे फिडबैक हर दिन मनपा के संबंधित अधिकारियों को शेयर किया जा रहा है। ताकि मरीजों को समय पर मदद मिलना आसान हो।