Minister Nitin Raut
File Pic

Loading

औरंगाबाद. बिजली बिल (Electricity Bill) पर लगाया गया ब्याज (Interest) ऊर्जा मंत्रालय तत्काल माफ करे। यह मांग शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से ऊर्जा मंत्री नितिन राउत (Energy Minister Nitin Raut) से मुंबई में मुलाकात कर एक ज्ञापन देकर की गई। 

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिशाम उस्मानी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश मुगदिया ने मुंबई में ऊर्जा मंत्री नितिन राउत से मुलाकात कर कोरोना महामारी के चलते संपूर्ण महाराष्ट्र के जनजीवन पर पडे़ असर पर विस्तृत प्रकाश डाला। 

लाकडाउन में गई कई लोगों की नौकरियां

उस्मानी ने बताया कि  करीब 6 माह तक जारी रहे लॉकडाउन के चलते  आम आदमी की आर्थिक स्थिति बुरी तरह खराब हो गई है। महामारी के चलते 10 माह तक व्यापार ठप्प रहे। कई लोगों ने बिना वेतन के आगे अपनी डयूटी जारी रहे, इसको लेकर काम किया। हजारों लोगों ने नौकरियां गंवाई। गत वर्ष करीब 10 माह तक राज्य के औद्योगिक व्यवसाय और शैक्षणिक प्रकल्प बंद रहे, जिससे आम आदमी को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इन सारे परेशानियों को जानकर राज्य सरकार तत्काल बिजली बिल पर लगा ब्याज माफ करने की मांग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हिशाम उस्मानी और वरिष्ठ नेता प्रकाश मुगदिया ने ऊर्जा मंत्री नितिन राउत से की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा मंत्री से इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। ज्ञापन देते समय संजय लाखो पाटिल, सुनील जैसवाल आदि उपस्थित थे।