ADITYA
File Photo

  • कचरे की समस्या होगी हल

Loading

औरंगाबाद. शहर की कचरे की समस्या हल करने के लिए राज्य सरकार ने दिए हुए 148 करोड़ के निधि से पडेगांव, कांचनवाडी और चिकलथाना में कचरा प्रक्रिया प्रकल्पों का निर्माण किया गया। इन कचरा प्रकल्पों का लोकार्पण राज्य के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे और पालकमंत्री सुभाष देसाई के हाथों शनिवार 16 जनवरी को होगा। यह जानकारी मनपा कमिश्नर आस्तिककुमार पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि शहर में निर्माण कचरे की समस्या स्थायी रुप से हल करने शहर में अलग-अलग स्थानों पर कचरा प्रक्रिया प्रकल्प निर्माण किया गया है। डेढ़ साल से चिकलथाना का प्रकल्प सफलता पूर्वक शुरु है। पडेगांव का प्रकल्प भी सफलता पूर्वक शुरु हुआ है। कांचनवाडी के बायोगैस प्रकल्प शुरु किया गया है। इन 3 प्रकल्पों पर प्रति 150 टन कचरे पर प्रक्रिया करने वाले  प्रकल्प निर्माण करने का काम हाथ में लिया गया है। 

हर्सूल प्रकल्प का काम प्रगति पर

हर्सूल प्रकल्प का काम प्रगति पर है। तीनों कचरा प्रक्रिया प्रकल्पों का लोकार्पण करने की तैयारी औरंगाबाद महानगरपालिका ने शुरु की है। उसके साथ ही कुछ और विकास कामों का उद्घाटन और भूमिपूजन पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, पालकमंत्री सुभाष देसाई के हाथों शनिवार को होगा। पांडेय ने कहा कि तीनों प्रकल्प क्षमता से शुरु होना यह शहर की कचरा समस्या हल करने के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। उसके लिए मनपा अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात परिश्रम कर रहे है।