Collector Sunil Chavan

    Loading

    औरंगाबाद. शहर में कोरोना के बढ़ते कहर पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बुधवार से 10 दिन के लिए लगाए जानेवाले लॉकडाउन को स्थगित किया गया है। सरकार के अगले आदेश पर लॉकडाउन पर निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारी कलेक्टर सुनील चव्हाण ने मंगलवार देर रात आयोजित पत्रकार परिषद में दी।

    बता दें कि शहर में कोरोना के बढ़ते कहर पर ब्रेक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने 31 मार्च से 9 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया था। इस पर बुधवार से अमलीजामा पहनाना था। इस निर्णय से औरंगाबाद वासियों में बेचैनी थी। बल्कि, कई राजनीतिक दलों व संगठनों ने लॉकडाउन का खुलकर विरोध शुरु किया था। मंगलवार की सुबह कलेक्टर की अध्यक्षता में लॉकडाउन को कामयाब बनाने को लेकर संपन्न हुई बैठक में कई जनप्रतिनिधियों ने उसका खुलकर विरोध किया।

    मोर्चा और जनता के विरोध से घबराया प्रशासन

    औरंगाबाद के सांसद इम्तियाज जलील ने शहर में धारा 144 लागू होने के बावजूद लॉकडाउन के खिलाफ तथा स्वास्थ्य सेवाओं में रिक्त 2 हजार से अधिक रिक्त पदों को तत्काल भरने को लेकर बुधवार को पैठन गेट से कलेक्टर कार्यालय तक मोर्च का आयोजन किया था। मोर्च को लेकर एक साथ लाखों लोग आने के आसार थे। इस पर कलेक्टर ने देर रात फिर एक बार लॉकडाउन पर आला अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जायजा लिया। जायजा के बाद देर रात आयोजित पत्रकार परिषद में कलेक्टर चव्हाण ने बताया कि मैंने लॉकडाउन लगाने की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ठाकरे, पालकमंत्री सुभाष देसाई, राज्य के प्रधान सचिव से चर्चा कर उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया। उसके बाद उनके निर्देश तथा आला अधिकारियों के साथ हुई मिटिंग के बाद  बुधवार से आगामी 10 दिनों के लिए लगाया जानेवाला  लॉकडाउन को स्थगित किया गया है।

    कलेक्टर चव्हाण ने बताया कि सरकार के अगले आदेश पर जिला प्रशासन अगला निर्णय लेगा। उधर, जिला प्रशासन  द्वारा देर रात लॉकडाउन लगाने का निर्णय स्थगित करने का निर्णय लेते ही  सांसद इम्तियाज जलील के समर्थकों ने  घर पहुंचकर जोरदार जश्न मनाया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सांसद जलील के अपील पर बुधवार को आयोजित मोर्च में 1 लाख से अधिक युवक  व अन्य लोग पहुंचने के आसार थे। लॉकडाउन में  लाखों लोग मोर्च के बहाने सड़कों पर उतरते थे। जिससे शहर में कानून व सुव्यवस्था बिगडने के आसार थे। प्रशासन ने सारे स्थिति को जानकर  लॉकडाउन स्थगित करने का निर्णय लिया है।

    सांसद जलील द्वारा आयोजित मोर्चा रद्द

    उधर, सांसद इम्तियाज जलील ने जिला प्रशासन के इस निर्णय का  स्वागत करते हुए बुधवार को लॉकडाउन के खिलाफ आयोजित मोर्चा स्थगित होने की जानकारी दी। जलील ने बताया कि मेरी मांग थी कि जल्द से जल्द औरंगाबाद के घाटी, कैन्सर तथा जिला सरकारी अस्पताल में रिक्त 2 हजार से अधिक पदों को भरा जाए। इस मांग को लेकर मेरी ओर से मोर्चे का आयोजन किया गया था। पालकमंत्री सुभाष देसाई ने मुझसे मेरी मांग पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे आगामी तीन से चार दिनों औरंगाबाद पहुंचकर आपकी मांग पर चर्चा कर जल्द निर्णय लेंगे। जिसके चलते बुधवार को आयोजित मोर्चा रद्द किया गया है।