कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

Loading

औरंगाबाद. हाल ही में औरंगाबाद दौरे पर राज्य के सार्वजनिक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण के उपस्थिति में शहर के कई युवा और सोशल वर्कर  कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. शहर के गांधी भवन में अशोक चव्हाण के प्रमुख उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया था.  कांग्रेस शहराध्यक्ष हिशाम उस्मानी के नेतृत्व पर विश्वास दिखाते हुए कई युवा और सोशल वर्कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए.

कांग्रेस में शामिल हुए उल्कानगरी निवासी अक्षय राजपूत, पदमपुरा के प्रवीण राजपूत, राहुल शेवाले, विनोद उंटवाल,पडेगांव निवासी  सुजीत जाधव, बीड बाईपास निवासी शिवनारायण जांगड, सिल्लेखाना निवासी वजीर शेख, बेगमपुरा निवासी प्रफुल्ल भुसारे, वालूज निवासी सुनील विटोरे, गांधी नगर निवासी दीपक पखारे, पडेगांव निवासी विजय गायकवाड, जुनेद सिददीकी एंड कॉन्ट्रैक्टर, सोशल वर्कर यूनुस डांगे शामिल है. पार्टी में शामिल होने के बाद अशोक चव्हाण ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए अधिक से अधिक मेहनत कर कांग्रेस पार्टी को बेहतर सफलता दिलाने के लिए सभी ने परिश्रम करने की अपील की. 

गांधी भवन के मरम्मत पर चव्हाण ने की शहराध्यक्ष की प्रशंसा 

कई सालों बाद शहर के शहागंज में स्थित गांधी भवन की मरम्मत कर उसका रुप बदला गया. गांधी भवन के मरम्मत के बाद पहली बार वहां कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करने पहुंचे राज्य के पूर्व मंत्री अशोक चव्हाण ने गांधी भवन का कायापालट देखकर खुशी जाहिर की. उन्होंने इस कार्य के लिए पार्टी के शहराध्यक्ष हिशाम उस्मानी के कार्य की प्रशंसा की. चव्हाण ने आगामी मनपा चुनाव में पार्टी को ताकत देकर बड़ी संख्या में नगरसेवक जीताकर लाने के लिए कार्यकर्ताओं ने गुटबाजी को दरकिनार कड़े परिश्रम करने की अपील की. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रकाश मुगदिया, पूर्व मंत्री अनिल पटेल, सेवा दल के प्रदेशाध्यक्ष विलास औताडे, जिलाध्यक्ष डॉ.कल्याण काले, पूर्व महापौर अशोक सायन्ना, पूर्व शहराध्यक्ष इब्राहिम पठान, हमद चाउस, सैयद अकरम, पूर्व नगरसेवक अज्जू पैलवान, भाऊसाहब जगताप उपस्थित थे.